एजुकेशन

Rajasthan: विद्युत निगमों में तकनीशियन की ग्रुप-IV का अंतिम परिणाम जारी, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

राजस्थान राज्य के विद्युत निगमों में तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई)/ ऑपरेटर-तृतीय (आईटीआई)/ प्लांट अटेंडेन्ट-तृतीय (आईटीआई) परीक्षा के ग्रुप-IV वेल्डर (गैस व इलेक्ट्रिक)/ फीटर ट्रेड के 30 पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है।

Image

राजस्थान पावर कॉरपोरेशन रिजल्ट

राजस्थान पावर कॉरपोरेशन रिजल्ट: राजस्थान राज्य के विद्युत निगमों में तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई)/ ऑपरेटर-तृतीय (आईटीआई)/ प्लांट अटेंडेन्ट-तृतीय (आईटीआई) परीक्षा के ग्रुप-IV वेल्डर (गैस व इलेक्ट्रिक)/ फीटर ट्रेड के 30 पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर विद्युत निगमों की वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी गई हैं। अन्य तीनों ग्रुप के परिणाम भी इसी माह में जारी किये जायेंगें।

तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई)/ ऑपरेटर-तृतीय (आईटीआई)/ प्लांट अटेंडेन्ट-तृतीय (आईटीआई) के कुल 2163 पदों पर भर्ती हेतु प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन 24 से 27 नवम्बर, 2025 तक किया गया था। प्रारम्भिक परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर रिक्तियों के लगभग दस गुणा अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया था। मुख्य परीक्षा 23 फरवरी 2026 को आयोजित की गयी थी।

मुख्य परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन अप्रैल 2026 में जयपुर में किया गया था। दस्तावेज सत्यापन हेतु ग्रुप-IV में कुल 61 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था जिनमें से 30 अभ्यर्थियों का अन्तिम रूप से चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को ईमेल एवं एसएमएस से भी सूचित किया गया है।

RVUNL मेन्स रिज़ल्ट 2026 की मेरिट लिस्ट PDF, रिज़ल्ट के साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है, जिससे उम्मीदवार अगले चरण के लिए अपना सिलेक्शन स्टेटस देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट में उन शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं जो अपने परफॉर्मेंस के आधार पर क्वालिफ़ाई हुए हैं। उम्मीदवार PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपना रोल नंबर जल्दी खोजने के लिए सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। RVUNL रिज़ल्ट 2026 PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article