एजुकेशन

Rajasthan Cooperative Bank Recruitment 2023: इस बैंक में बैंकिंग असिस्टेंट और कंप्यूटर प्रोग्रामर के पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Rajasthan Cooperative Bank Recruitment 2023: राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड ने सीनियर मैनेजर, मैनेजर, कंप्यूटर प्रोग्रामर और बैंक असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप राजस्थान कोऑपरेटिव बैंक के लिए क्वालिफिकेशन, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं।

Image

Rajasthan Cooperative Bank Recruitment 2023: इस बैंक में मैनेजर और बैंकिंग असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी

Rajasthan Cooperative Bank Recruitment 2023: बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan Cooperative Bank Recruitment) खबर है। राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड ने अपने यहां पर सीनियर मैनेजर, कंप्यूटर प्रोग्रामर और बैंकिंग असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Rajasthan Cooperative Bank Vanacny) किया है। यहां आवेदन के लिए 18 अक्टूबर 2023 से लिंक एक्टिव किया जाएगा।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajcrb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सहकारी बैंक के कुल 637 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया जान सकते हैं।

Rajasthan Cooperative Bank Recruitment 2023: किस पद पर कितनी वैकेंसी

किस पद पर कितनी वैकेंसी

सीनियर मैनेजर - 1

मैनेजर - 89

कंप्यूटर प्रोग्रामर - 5

बैंकिंग असिस्टेंट - 540

Rajasthan Cooperative Bank Vacancy: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड के इन पदों पर उम्मीदवारों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की जाएगी। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Rajasthan Cooperative Bank Recruitment 2023 Apply Online

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajcrb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Rajasthan Cooperative Bank Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  4. अब एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. भविष्य में संदर्भों के लिए नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

Rajasthan Cooperative Bank Bharti 2023: आधार कार्ड

  • पैन कार्ड
  • संबंधित मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • सिग्नेचर

Rajasthan Cooperative Bank Selection Process: चयन प्रक्रिया

राजस्थान कोऑपरेटिव बैंक के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ध्यान रहे लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article