RBSE 8th Exam 8th Result 2025: राजस्थान 8वीं बोर्ड का रिजल्ट इस बार ग्रेडिंग सिस्टम में जारी किया जाएगा। राजस्थान में आज, 20 मार्च 2025 से 8वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। ये परीक्षाएं 2 अप्रैल 2025 तक चलेंगी। इस वर्ष राज्यभर के 12.78 लाख विद्यार्थियों ने इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया है। लेटेस्ट खबर के अनुसार, ये परीक्षाएं एकल पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। समझें ग्रेड से सटीक नंबर जानने का तरीका
परीक्षा परिणाम ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर घोषित किए जाएंगे। यदि किसी छात्र को 0-32 अंक प्राप्त होते हैं, उसे सप्लीमेंट्री परिक्षा देनी होगी। इस परीक्षा के उत्तीर्ण होने के बाद ही विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रमोट होंगे।
राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 8वीं परीक्षा टाइम टेबल में भी बदलाव किया है, बोर्ड ने थर्ड लैंग्वेज परीक्षा को रिशेड्यूल किया है। अब यह परीक्षा 2 अप्रैल को होगी।
दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में एक घंटे का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा।
| परीक्षा | कार्यक्रम |
| 20 मार्च: | अंग्रेजी |
| 22 मार्च: | हिंदी |
| 24 मार्च: | विज्ञान |
| 26 मार्च: | सामाजिक विज्ञान |
| 29 मार्च: | गणित |
| 2 अप्रैल: | तृतीय भाषा (संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, गुजराती) |
सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी रखी जाएगी। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और परीक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करें।
छात्रो के लिए निर्देश
छात्रों को परीक्षा केंद पर बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। छात्रों को उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र पर निर्धारित स्थान पर केवल अपना नाम और रोल नंबर लिखना आवश्यक है।
