Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023, Sarkari Result 2023 Date: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान एजुकेशन डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन की ओर से राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट यानी बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा (Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2023) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2023: अगस्त में हुई थी परीक्षा
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 28 अगस्त को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा में लगभग 6 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
Rajasthan BSTC Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि बीएसटीसी रिजल्ट से पहले प्रोविजनल आंसर-की (Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2023) जारी की जाएगी। इस पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
How to Download Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023
- राजस्थान प्री-डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर राजस्थान प्री-डीएलएड रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
