Rajasthan BSTC Pre DElEd Cut Off 2024 Pdf Download (राजस्थान बीएसटीसी कट ऑफ कितनी जाएगी): पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान, बीकानेर की ओर से बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट यानी बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट (Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2024) जल्द ही जारी किया जाएगा। बीएसटीसी रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स (Rajasthan BSTC Cut Off Marks 2024) भी जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in से राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2024 व कट ऑफ मार्क्स डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Rajasthan BSTC Cut Off Marks 2024: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट कब आएगा
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन 30 जून 2024 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। इस परीक्षा में 600 अंकों के 200 सवाल पूछे गए और इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया। अब अभ्यर्थी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट जुलाई में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
Rajasthan BSTC Expected Cut Off 2024: राजस्थान बीएसटीसी कट ऑफ कितनी जाएगी
राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड कट ऑफ कैंडिडेट्स की कुल संख्या, सीट और परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल जैसे फैक्टर पर निर्धारित किया जाता है। राजस्थान बीएसटीसी के आधिकारिक कट ऑफ मार्क्स रिजल्ट के साथ जारी किए जाएंगे। हालांकि, अभ्यर्थी यहां कैटेगरी वाइज संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।
| Category | Rajasthan BSTC | Rajasthan BSTC Expected Cut Off 2024 (Female) |
| जनरल | 425 - 445 | 415 - 435 |
| ओबीसी | 405 - 425 | 395 - 415 |
| ईडब्ल्यूएस | 395 - 415 | 385 - 405 |
| ईबीसी | 395 - 415 | 385 - 405 |
| एससी | 355 - 375 | 325 - 345 |
| एसटी | 355 - 375 | 315 - 335 |
Rajasthan Pre DElEd Cut Off 2024: राजस्थान बीएसटीसी कट ऑफ कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान बीएसटीसी कट ऑफ डाउनलोड करने के लिए predeledraj2024.in पर जाएं। फिर बीएसटीसी प्री डीएलएड कट ऑफ लिंक पर क्लिक करें। अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा। अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।
