एजुकेशन

Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2024: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड आंसर-की पीडीएफ लिंक, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2024 PDF Download Link at predeledraj2024.in: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जल्द ही जारी की जाएगी। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड आंसर-की 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2024

Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2024 PDF Download Link at predeledraj2024.in (राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड आंसर-की 2024 कैसे डाउनलोड करें): राजस्थान बीएसटीसी आसंर-की 2024 का इंतजार खत्म होने जा रहा है। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान, बीकानेर की ओर से बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट यानी बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2024) जल्द ही जारी की जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in से आंसर-की डाउनलोड (Rajasthan BSTC Answer Key 2024 PDF Download) कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड आंसर-की 2024 पीडीएफ (Rajasthan Pre DElEd Answer Key 2024 PDF Link) उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2024: कब आएगी आंसर-की

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन 30 जून 2024 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। राजस्थान बीएसटीसी आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सवाल या जवाब पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

How to download Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाएं।
  • फिर राजस्थान प्री डीएलएड आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी राजस्थान बीएसीटीसी आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: कितनी होगी राजस्थान बीएसटीसी कट ऑफ? जनरल SC, ST और OBC को चाहिए इतने नंबर

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2024: डीएलएड कॉलेज में मिलेगा प्रवेश

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में संचालित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में D.El.Ed (सामान्य/संस्कृत) कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article