एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2023: मार्च से राजस्थान कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा, rajeduboard.rajasthan.gov.in से देखें डेटशीट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 9, 2023, 10:35 AM IST

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2023: RBSE (राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) या BSER (माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान) 2023 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की समय सारिणी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी।

Image

राजस्थान बोर्ड डेटशीट 2023

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2023 Date Sheet को लेकर जल्द ही अपडेट जारी किया जा सकता है, बता दें, RBSE (राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) या BSER (माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान) 2023 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की समय सारिणी आज से कल में जारी होने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, आज से कल तक में Rajasthan Board 10th Time Table 2023 जारी कर दिया जाएगा।

एक बार राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं डेटशीट 2023 जारी होने के बाद आपको डायरेक्ट लिंक इसी पेज पर मिल जाएगा। राजस्थान बोर्ड 2023 डेटशीट कभी भी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड की जा सकती है। पिछले साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की दोनों परीक्षाएं मार्च में शुरू हुई थीं और अप्रैल 2022 में संपन्न हुई थीं। यही कारण है कि मीडिया में मार्च से अप्रेल में परीक्षा शुरू होने की बात कही जा रही है।

2023 डेटशीट की बात करें तो आरबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम अभी तक संबंधित अधिकारियों द्वारा घोषित नहीं किया गया है।

राजस्थान बोर्ड परीक्षा डेट शीट कैसे चेक करें

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, डेट शीट डाउनलोड करने के लिए लिंक देखें या बोर्ड परीक्षा पोर्टल पर जाएं।
  • लिंक खोलें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
  • डेट शीट का प्रिंटआउट ले लें।

कक्षा 5, 8 के लिए जारी होगी डेटशीट

BSER/RBSE जल्द ही कक्षा 10 और 12वीं की डेटशीट के साथ 5वीं व 8वीं की भी डेटशीट जारी करेगा। औपचारिक घोषणा के तुरंत बाद, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी rajeduboard.rajasthan.gov.in से डेटशीट नोट करें।

बीडी कल्ला के जरिये मिल सकती है जानकारी

स्कूल शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला भी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर घोषणा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड इन्हीं दिनों में राजस्थान बोर्ड डेट शीट की घोषणा कर सकता है। बता दें पिछली बार स्कूल शिक्षा ने ही संबंधित जानकारी दी थी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article