Rajasthan 4th Grade Scorecard OUT: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 2025 का स्कोरकार्ड आज जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट Recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान 4th Grade Scorecard 2026 को ऑनलाइन चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें नंबर्स और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी कैंडिडेट्स को मिल जाएगी।
स्कोरकार्ड में मिलेगी ये जानकारी Rajasthan 4th Grade Scorecard:
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस भर्ती परीक्षा के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का रोल नंबर, परीक्षा विवरण, विषयवार अंक और कुल नंबर्स दिए हुए हैं। https://recruitment.rajasthan.gov.in/postdetailgetresultservlet लिंक के जरिये अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार कैसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड? How to download Rajasthan 4th Grade Scorecard:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर RESULT सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- एक बार लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में 4th grade Scorecard 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- आपको स्क्रीन पर अपना स्कोरकार्ड दिख जाएगा।
- स्कोरकार्ड को डाउनलोड और प्रिंट करके अपने पास जमा कर लें।
बोर्ड ने दी जानकारी
राजस्थान कर्मचारी बोर्ड ने ये साफ किया है कि Rajasthan 4th Grade Score Card 2026 को कट ऑफ आधारित रिजल्ट के रूप में वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक पोर्टल से चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर या फिर कैटेगरी के अनुसार अपना स्टेटस देख सकते हैं।
क्या है राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती ? Rajasthan 4th Grade Bharti
बताते चलें कि राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी राजस्थान सरकार के अलग-अलग विभाग में काम करने वाले कर्मचारी होते हैं। इसमें कार्यालय परिचारी, माली, चौकीदार, रसोइया और सफाईकर्मी जैसे पद शामिल होते हैं। इनके लिए योग्यता आमतौर पर 10वीं पास होती है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ये भर्ती की जाती है।
