एजुकेशन

Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025: RSSB ग्रेड 4 कट ऑफ जारी, यहां देखें कैटेगरी वाइज लिस्ट, ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025 Download: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने RSSB ग्रेड 4 परीक्षा 2025 की घोषणा करते हुए कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से कट ऑफ लिस्ट पीडीएफ के साथ रिजल्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RSSB ग्रेड 4 कट ऑफ जारी

Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025 Download: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट 2025 शुक्रवार, 16 जनवरी को शाम 5 बजे जारी कर दिया गया है। सितंबर 2025 में हुई राजस्थान ग्रेड 4 की परीक्षा का रिजल्ट आज करीब 4 महीने बाद जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देखने के साथ उसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा के साथ ही RSMSSB ने कट ऑफ (Rajasthan 4th Grade Cut Off) भी जारी कर दी गई है। बता दें कि कट ऑफ कैटेगरी के आधार पर जारी की गई है।

38 जिलों में आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें की राजस्थान ग्रेड 4 की परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर को राज्य के 38 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 21.7 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। बता दें कि ग्रेड 4 परीक्षा का आयोजन 53,749 रिक्तियों को भरने के लिए किया गया था। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार, जिनके अंक कट ऑफ के बराबर हैं या उससे अधिक है, सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण के लिए एलिजिबल होंगे।

राजस्थान ग्रेड 4 कट ऑफ 2025

जानकारी के लिए बता दें कि भर्ती के अगले चरण में जाने के लिए उम्मीदवार के नंबर कट ऑफ के बराबर या उससे अधिक होने अनिवार्य है। कट ऑफ परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, परीक्षा की कठिनाई, कैटेगरी और वैकेंसी के आधार पर तय की जाती है।

कैटेगरीकट ऑफ मार्क्स
UR146.3279
OBC138.2739
SC126.0259
ST117.0626

कैसे डाउनलोड करें RSSB ग्रेड 4 कट ऑफ 2025

1. आरएसएसबी ग्रेड 4 कट ऑफ 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट

RSSB.Rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज खुलने के बाद, वहां ग्रेड 4 रिजल्ट /कट ऑफ के दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कट ऑफ पीडीएफ खुल जाएगा।

4. पीडीएफ में कैटगरी के आधार पर कट-ऑफ दी गई है। उम्मीदवार रिजल्ट में प्राप्त अंक चेक कर कट ऑफ देख सकते हैं।

RSSB ग्रेड 4 परीक्षा 2025 में कितने उम्मीदवार शामिल हुए

19 से 21 सितंबर 2025 में आयोजित हुई राजस्थान ग्रेड 4 परीक्षा के लिए 24,72,066 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लेकिन परीक्षा में केवल 21,17,198 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा में उम्मीदवारों की अटेंडेंस 85.68 प्रतिशत रही थी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article