एजुकेशन

Railway Recruitment 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा मई में, जानें कैटेगरी के अनुसार कितनी है रिक्तियां

RRB NTPC UG Exam 2026 Date: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। परीक्षा 07, 08, 09 मई 2026 के अलावा और 13, 14, 16 और 21 जून 2026 को होगी। देखें कैटेगरी वाइज रिक्तियां

Image

Railway Recruitment 2026

RRB NTPC UG Exam 2026 Date: रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। Railway Recruitment Board (RRB) ने NTPC UG परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इन शेड्यूल के अनुसार तैयारी को फाइनल रूप दे सकते हैं। जमकर कोशिश करें, क्योंकि रेलवे में सरकारी नौकरी पाना किसी सपने के पूरा होने जैसा है। (Railway Recruitment 2026) कोई भी इस परीक्षा को पास कर सकता है, बशर्ते वो तैयारी के प्रति ईमानदार और समर्पित हो। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3058 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा के माध्यम से कैटेगरी वाइज रिक्तियां

RRB NTPC UG Exam 2026 Date

आधिकारिक सूचना के अनुसार, RRB NTPC UG CBT-1 परीक्षा निम्नलिखित तारीखों पर आयोजित की जाएगी:

  • 07, 08, 09 मई 2026
  • 13, 14, 16 और 21 जून 2026
यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में कई शिफ्ट्स में आयोजित होगी।
Railway Recruitment 2026

Railway Recruitment 2026

एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप कब आएंगी?

  • एग्जाम सिटी स्लिप: परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी होगी
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से करीब 4 दिन पहले उपलब्ध होगा
दोनों डॉक्यूमेंट्स अभ्यर्थी RRB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB NTPC UG Vacancy Details 2026

इस भर्ती में विभिन्न वर्गों के लिए पदों का वितरण इस प्रकार है:

जनरल (UR) 1280 पद
EWS 280 पद
OBC 773 पद
SC 461 पद
ST264 पद

CBT-1 एग्जाम पैटर्न (Exam Pattern)

RRB NTPC UG CBT-1 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो तीन विषयों में विभाजित होंगे:

  • सामान्य जागरूकता (General Awareness) – 40 प्रश्न
  • गणित (Mathematics) – 30 प्रश्न
  • रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning) – 30 प्रश्न

कुल समय: 90 मिनट

नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा

CBT-2 के लिए चयन प्रक्रिया

CBT-1 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी CBT-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। CBT-2 परीक्षा 120 अंकों की होगी और इसकी अवधि भी 90 मिनट निर्धारित की गई है।

आज देखिये GSEB SSC 10th Result 2026 मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article