Punjab Haryana High Court Clerk Recruitment 2026 Last Date Extended: यदि आप भी हरियाणा और पंजाब के हाईकोर्ट में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की (Punjab High Court Clerk Recruitment) खबर है। पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने क्लर्क के पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा (Haryana High Court Clerk Recruitment) दी है। अब अभ्यर्थी 9 जुलाई 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए क्लर्क के कुल 1265 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। बता दें पहले यहां आवेदन की आखिरी तारीख 23 जून तय की गई थी। हालांकि अब इसे 9 जुलाई तक आगे बढ़ा दिया गया है। यहां आप पंजाब और हरियाणा कोर्ट के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Punjab Haryana High Court Clerk Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही, आपके पास वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट जैसे कंप्यूटर के बेसिक काम का ज्ञान होना भी बेहद जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Punjab Haryana High Court Clerk Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC Punjab Haryana Highcourt Clerk Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेश करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म को सेव कर लें।
Punjab Haryana High Court Clerk Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
यहां क्लर्क के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां ऑनलाइल लिखित परीक्षा यानी सीबीटी में सफल होने वाले अभ्यर्थी कंप्यूटर टाइपिंग/योग्यता परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
