एजुकेशन

PSEB 10th Result 2024: घोषित हुए पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, अदिति ने किया टॉप, 97.24 प्रतिशत गया रिजल्ट

Pseb, Punjab Class 10 result declared on pseb.ac.in (PSEB 10th 2024 रिजल्ट घोषित): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। पंजाब बोर्ड दसवीं के छात्र यहां दिए डायरेक्ट लिंक से इन रिजल्ट्स को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 97.24 प्रतिशत रिजल्ट गया है।

Image

घोषित हुए पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Pseb exam class 10 result declared in Hindi (PSEB 10th रिजल्ट 2024 घोषित): बड़ी खबर! पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आखिरकार 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 रिजल्ट की घोषणा कर दी है। पीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2024 को PSEB official Website pseb.ac.in पर जारी किया गया है। हालांकि उम्मीदवार या छात्र timesnowhindi.com/education से भी पंजाब बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 परिणाम देख सकते हैं। पंजाब बोर्ड के छात्र यहां दिए डायरेक्ट लिंक से इन रिजल्ट्स को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

97.24 प्रतिशत गया है रिजल्ट, अदिति ने किया टॉप

इस बार पंजाब बोर्ड का रिजल्ट 97.24 गया है। पंजाब बोर्ड ने कल 17 अप्रेल को ही रिजल्ट जारी करने की जानकारी दे दी थी। PSEB 10th Result 2024 को आज दोपहर 1 बजे घोषित किया गया। इस बार 10वीं रिजल्ट में अदिति ने टॉप किया है। ध्यान रहे, लिंक कल से एक्टिव होगा। पहले ही बता दिया गया था कि रिजल्ट लिंक को 19 अप्रेल को जारी किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी हुआ पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट - Punjab Board 10th Result 2024

पंजाब बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग-वार उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और अन्य विवरण भी दिए गए।

पंजाब बोर्ड 2024 पासिंग पर्सेंटेज - PSEB 10th Result 2024 Passing Percentage

राज्य में PSEB 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3 लाख छात्र उपस्थित हुए थे, सभी का इंतजार आज खत्म हो गया। पिछले साल PSEB 10वीं का परिणाम 26 मई, 2023 को घोषित किया गया था और 97.54% रिजल्ट गया था, इस बार 97.24 रिजल्ट गया है।

पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आनलाइन ऐसे करें चेक - How to Check PSEB Class 10th Result 2024

पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए निन्मलिखित स्टेप्स को करें चेक:-

  • PSEB official Website pseb.ac.in pseb.ac.in पर जाएं।
  • अब PSEB class 10 result link पर जाएं।
  • नए पेज पर रोल नंबर (PSEB 10th Result 2024 Roll Number) दर्ज करें।
  • PSEB Class 10 Result Online स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो थर्ड पार्टी लिंक indiaresults.com से भी PSEB Class 10th Result 2024 को चेक कर सकते हैं।

पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 - Punjab Board 10th Exam 2024

Punjab Board 10th Exam का आयोजन 13 फरवरी से 5 मार्च, 2024 तक किया गया। PSEB 10th Exam 2024 सभी दिन एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक आयोजित की गई थी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article