Punjab Board Results 2026: पंजाब बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा सफलतापूर्वक कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किए जाने के बाद अब आंसर कॉपियों की जांच की जा रही है। बता दें कि पंजाब बोर्ड द्वारा मूल्यांकन की प्रक्रिया ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के माध्यम से पूरी की जा रही है। बता दें कि मूल्यांकन का प्रोसेस अपने अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। समय के बीतने के साथ परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर टकटकी लगाए बैठे हुए हैं।
पंजाब बोर्ड परीक्षा 2026 कब आयोजित हुई थी?
पंजाब बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी से मार्च के बीच किया गया था। इस दौरान 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं का आयोजन राज्य के 2,366 परीक्षा केंद्रों में सुबह की एक शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
बीते 5 सालों में कब-कब जारी हुआ था रिजल्ट
| 2025 | मई 16, 2025 | मई 14, 2025 |
| 2024 | अप्रैल 18, 2024 | अप्रैल 30, 2024 |
| 2023 | मई 26, 2023 | मई 24, 2023 |
| 2022 | जुलाई 5, 2022 | जून 30, 2022 |
पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा?
पिछले कुछ वर्षों के रुझान को देखें तो पंजाब बोर्ड अक्सर परीक्षा समाप्त होने के 40 से 50 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर देता है। वर्ष 2026 के लिए संभावना जताई जा रही है कि 12वीं और 10वीं का रिजल्ट मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। बता दें कि रिजल्ट की घोषणा मोहाली स्थित बोर्ड के मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। घोषणा के बाद रिजल्ट का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा।
पंजाब बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से कैसे चेक करें?
स्टेप 1 - पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in या indiaresults.com पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर दिख रहे 'Results' के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अपनी कक्षा (10th या 12th) का चयन करें।
स्टेप 4 - अपना रोल नंबर या नाम (यदि नाम से सर्च का विकल्प हो) दर्ज करें।
स्टेप 5 - 'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
SMS के जरिए रिजल्ट कैसे चेक करें?
PSEB Punjab Board Result 2026 एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्र अपने मैसेज बॉक्स में जाएं और कक्षा के अनुसार, दिए गए तरीके से रिजल्ट चेक करें। एसएमएस भेजने के कुछ ही मिनटों में आपका रिजल्ट आपको प्राप्त होगा।
10वीं के लिए: टाइप करें PB10 <Roll Number> और इसे 5676750 पर भेज दें।
12वीं के लिए: टाइप करें PB12 <Roll Number> और इसे 5676750 पर भेज दें।
डिजिलॉकर (DigiLocker) से डिजिटल मार्कशीट कैसे पाएं?
भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन के तहत, पंजाब बोर्ड की ओर से जारी मार्कशीट डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होती है। यह मार्कशीट फिजिकल कॉपी की तरह ही हर जगह मान्य है:
स्टेप 1 - DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 - अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
स्टेप 3 - 'Education' सेक्शन में जाकर 'Punjab School Education Board' सर्च करें।
स्टेप 4 - अपनी कक्षा और पासिंग ईयर (2026) चुनकर रोल नंबर डालें।
स्टेप 5 - आपकी मार्कशीट आपके डिजिलॉकर अकाउंट में सुरक्षित हो जाएगी।
रिजल्ट घोषित होने के बाद इन बातों पर दें ध्यान
1. मार्कशीट का मिलान करें
सबसे पहले अपनी मार्कशीट में दिए गए विवरण जैसे नाम की स्पेलिंग, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि की जांच करें। यदि कोई गलती नजर आती है, तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।
2. रीवैल्यूएशन री-चेकिंग (Re-evaluation)
यदि आपको लगता है कि किसी विषय में आपको मेहनत के अनुसार अंक नहीं मिले हैं, तो आप 'री-चेकिंग' के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड रिजल्ट के 10-15 दिनों के भीतर आवेदन पोर्टल खोलता है, जिसके लिए एक निश्चित शुल्क देना होता है।
3. कम्पार्टमेंट परीक्षा (Compartment Exam)
अगर किसी कारणवश आप एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए हैं, तो हताश न हों। पंजाब बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कम्पार्टमेंट या सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करता है। इससे आप अपना साल बचा सकते हैं।
4. सही स्ट्रीम और करियर का चुनाव
10वीं के बाद: अपनी रुचि के अनुसार साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स का चुनाव करें।
12वीं के बाद: अपनी पसंदीदा यूनिवर्सिटी के एंट्रेंस टेस्ट में शामिल हो सकते हैं या फिर आप प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं, तो संबंधित काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लें।
आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
