JAC 12th Result 2026: झारखंड कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा कभी भी झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर DigiLocker ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Coming Soon का पोस्ट शेयर किया था, उसके कुछ ही देर बाद बोर्ड द्वारा नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
झारखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर jacresults.com लिंक एक्टिव हो गया है। किया अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम रोल नंबर और रोल कोड के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
रोल कोड और रोल नंबर है जरूरी
झारखंड 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर के साथ रोल कोड की भी जरूर होगी। इसलिए उन्हें सलाह है कि वह एडमिट कार्ड को संभालकर रखें। नहीं तो उन्हें रिजल्ट चेक करने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
कैसे करें JAC 12th Result 2026 Download
- झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए
JAC 12th Result 2026 (Science, Commerce and Arts) पर क्लिक करें। - रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपके परिक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे।
- छात्र इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें।
DigiLocker से कैसे करें रिजल्ट डाउनलोड
- डिजिलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र
- results.digilocker.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए झारखंड 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपकी स्क्रीन पर आपके परीक्षा परिणाम आ जाएंगे।
- छात्र ऑनलाइन जारी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
कब हुई थी 12वीं की बोर्ड परीक्षा?
झारखंड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 03 फरवरी से 23 फरवरी तक किया गया था। परीक्षा का आयोजन पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 1.15 की शिफ्ट में और दूसरी दोपहर 2 से शाम 5.15 की शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
