Haryana Board Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्र और उनके अभिभावक इस समय बेसब्री से अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पूरी होने के बाद अब आंसर कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जैसे ही आंसर कॉपियों की जांच और डाटा सेव करने का कार्य पूरा हो जाएगा, बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र bseh.org.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर पाएंगे।
हरियाणा बोर्ड परीक्षाएं कब आयोजित हुई थी?
हरियाणा बोर्ड द्वारा वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन फरवरी और मार्च के महीने में आयोजित की थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 और 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक राज्य के 1, 431 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। बता दें कि हरियाणा बोर्ड द्वारा दोनों कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 12.30 बजे से 3.30 की सिंगल शिफ्ट में किया गया था। इन परीक्षाओं में लगभग 5, 66, 411 छात्र शामिल हुए, जिसमें 2, 96, 593 छात्र और 2, 69, 818 छात्राएं शामिल थी।
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा?
सूत्रों और पिछले रुझानों के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई 2026 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। बोर्ड अक्सर 12वीं का परिणाम पहले जारी करता है और उसके कुछ ही दिनों बाद 10वीं के नतीजे घोषित किए जाते हैं। सटीक तारीख की घोषणा बोर्ड द्वारा जल्द की जाएगी। फिलहाल केवल संभावना है कि दूसरे या तीसरे सप्ताह में रिजल्ट आ सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट से हरियाणा बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
स्टेप 1 - सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर 'Results' टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब अपनी कक्षा (10th या 12th) के लिंक का चयन करें।
स्टेप 4 - अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 5 - स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।
बिना इंटरनेट SMS के जरिए कैसे देखें HBSE Result 2026
1. यदि भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट न चले, तो आप एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं:
2. 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए अपने फोन के मैसेज बॉक्स में लिखें - RESULTHB10 <Space> Roll Number और इसे 56263 पर भेज दें।
3. 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए के लिए अपने फोन के मैसेज बॉक्स में लिखें - RESULTHB 12 <Space> Roll Number और इसे 56263 पर भेज दें।
4. कुछ ही समय में आपका विषय-वार अंक आपके मोबाइल पर प्राप्त हो जाएंगे।
डिजिलॉकर (DigiLocker) से कैसे करें हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2026 मार्कशीट डाउनलोड?
स्टेप 1 - डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें।
स्टेप 2 - 'Education' सेक्शन में जाकर 'Board of School Education, Haryana' चुनें।
स्टेप 3 - 'Class X/XII Marksheet' के विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अपना आधार नंबर और रोल नंबर दर्ज कर अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित करें।
रिजल्ट देखने के बाद क्या करें?
मार्क्स की जांच: सबसे पहले अपनी मार्कशीट में नाम, पिता का नाम और अंकों की बारीकी से जांच करें। यदि कोई गलती हो, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड को सूचित करें।
पुनर्मूल्यांकन (Revaluation): यदि आपको लगता है कि किसी विषय में आपके अंक अपेक्षा से कम हैं, तो आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्क्रूटनी या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कम्पार्टमेंट परीक्षा: यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाता है, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड जून-जुलाई में कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है, जिससे उसी साल पास होने का मौका मिलता है।
करियर काउंसलिंग: 10वीं के बाद सही स्ट्रीम (Arts, Science, Commerce) और 12वीं के बाद सही कॉलेज या कोर्स का चुनाव करना भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार ही आगे का रास्ता चुनें।
आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
