PSEB Punjab Board Result 2026 Kab Aayega: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया। परीक्षा को समाप्त हुए कुछ समय बीत चुका है। इसमें शामिल हुए लाखों छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। पंजाब बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन पूरा होने के बाद रिजल्ट की घोषणा अधिकारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए की जाएगी। बोर्ड द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा और रिजल्ट (PSEB Punjab Board 10th 12th Result 2026 Kab Aayega) जारी किया जाएगा, जिसके बाद छात्र अपने परीक्षा परिणाम पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किए जाएंगे।
कब आएगा पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026? (PSEB Punjab Board Result 2026 Date)
PSEB द्वारा कक्षा 10वीं और 12वी बोर्ड परीक्षा के परिणाम मई 2026 में आने की संभावना जताई जा रही है। पिछले वर्ष (2025) की बात करें तो उस साल पंजाब बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट 14 मई 2025 को जारी किए गए थे और उसके 2 दिन बाद 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट 16 मई को जारी किए गए थे। उन्हीं रुझानों के अनुसार, इस साल भी मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।
कब हुई PSEB 10th 12th Board Exam 2026?
पंजाब बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी से अप्रैल के बीच किया गया था। 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 4 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी, तो वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से 1 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। बता दें कि दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे और सुबह 11 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे 15 मिनट थी।
कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट
पीएसईबी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को उनके एडमिट कार्ड संभालकर रखने की जरूरत है। इसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, स्कूल कोड, आदि के आधार पर ही वह रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
कैसे चेक करें Punjab Board Result 2026?
- 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को PSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- यहां दिए गए 'पंजाब 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026' और 'पंजाब 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026' के लिंक पर क्लिक करना।
- नए खुले पेज पर अपना रोल नंबर अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- छात्र इसे डाउनलोड करें और पीडीएफ बनाएं।
ऑनलाइन जारी रिजल्ट एक प्रोविजनल मार्कशीट के तौर पर काम करेगा। छात्रों को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से प्राप्त होगी। रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए पंजाब बोर्ड की वेबसाइट के साथ टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल की वेबसाइट पर भी बने रहें।
आज देखिये GSEB SSC 10th Result 2026 मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
