एजुकेशन

Manipur HSE 12th Result 2026 : मणिपुर बोर्ड 12वीं का रिजल्ट cohsem.nic.in पर हुआ जारी, देखें डाउनलोड करने का लिंक

Manipur HSE 12th Result 2026: णिपुर कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 देखने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए मणिपुर HSE परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच किया था।

Image

Manipur HSE 12th result 2026

Manipur HSE Result 2026 : काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, मणिपुर (COHSEM) ने आज 20 अप्रैल 2026 को मणिपुर बोर्ड हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन (HSE) कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जो छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइटों से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। मणिपुर कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 देखने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए मणिपुर HSE परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच किया था। प्रैक्टिकल परीक्षाएं इससे पहले 2 जनवरी से 31 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।

मणिपुर HSE रिजल्ट 2026 कहां देखें? Manipur HSE Result 2026 How to Check : (manipur board 12th result)

छात्र अपनी 12वीं कक्षा की मार्कशीट इन आधिकारिक वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं: manresults.nic.in और cohsem.nic.in.

मणिपुर बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 देखने के स्टेप्स- Steps to download Manipur HSE Result 2026 :

  • आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in पर जाएं।
  • फिर 'Result' (रिजल्ट) सेक्शन में जाएं।
  • 'Manipur HSE (Class XII) Examination Result 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, जन्म तिथि (DOB) और कैप्चा कोड डालें, फिर 'Submit' पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • विवरणों को ध्यान से जांचें और मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Also Read : AHSEC Assam HS 12th Result 2026: असम बोर्ड कब जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, ahsec.assam.gov.in पर ऐसे कर पाएंगे चेक

मणिपुर बोर्ड कक्षा 12 ग्रेडिंग सिस्टम

छात्र नीचे दिए गए ग्रेडिंग सिस्टम को देख सकते हैं:

  • 400 अंक और उससे अधिक (80% और उससे ज्यादा) लेटर के साथ डिस्टिंक्शन
  • 300 अंक और उससे अधिक (60% और उससे अधिक): फर्स्ट
  • 225 से 299 अंक (45% से 60%): सेकेंड
  • 165 से 224 अंक (33% से 45%): थर्ड

SMS के जरिये देखें मणिपुर HSE का रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट SMS के जरिए भी देख सकते हैं। इस फॉर्मेट (Manres12) पर मैसेज 9212357123 पर भेज दें। रिजल्ट सीधे छात्र के मोबाइल फोन पर भेज दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर लें और जब तक उनके संबंधित स्कूलों से ओरिजिनल मार्कशीट जारी नहीं हो जाती, तब तक उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आज देखिये GSEB SSC 10th Result 2026 मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article