PNB Apprentice Bharti 2026: देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक Punjab national Bank (PNB) ने युवाओं को बैंकिंग में करियर शुरू करने का एक शानदार मौका दिया है। बैंक ने एक साल की अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस मौके को बिना गंवाए लास्ट डेट से पहले-पहले आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 तय की गई है। अप्रेंटिस की ये भर्ती 5138 पदों पर की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू हो चुकी है। परीक्षा मार्च 2026 में कराई जाएगी। बैंक ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आखिरी डेट से पहले-पहले आवेदन कर लें।
बैंक ने दी भर्ती की जानकारी
पीएनबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी शेयर की है। जारी सूचना के मुताबिक, अभ्यर्थियों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें उन्हें बैंकिंग कार्यप्रणाली, ग्राहक सेवा, डिजिटल हैंकिंग और ब्रांच के संचालन का एक्सपीरियंस मिलेगा। ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थियों को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा, जिससे कि युवाओं को सीखने के साथ-साथ आर्थिक सहयोग भी मिल सकेगा।
अभ्यर्थी के पास आवेदन के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है, जो कि 1 जनवरी 2026 से पहले ली गई हो। साथ ही जिस राज्य या फिर क्षेत्र के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा भी आनी जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
बैंक ने साफ किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इसके बारे में जानकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर उपलब्ध है। इसके अलावा आवेदन से जुड़ी जानकारी BFSI SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है।
