शहर

Meerut News: मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, MLC कैंडिडेट की दरोगा को धमकी, 'औकात में रह'

Meerut News: मेरठ-सहारनपुर MLC चुनाव की मतगणना के दौरान आज निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Meerut News: आज उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव के बाद मतगणना का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत मेरठ-सहारनपुर खंड की एमएलसी चुनाव की मतगणना भी हो रही है। मतगणना के दौरान मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एंट्री गेट पर निर्दलीय प्रत्याशी और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी कहासुनी देखने को मिली। कहासुनी की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मतगणना केंद्र के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात दिखाई दे रहा है। इसी दौरान बताया जा रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई।

वायरल वीडियो में निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ पुलिसकर्मी से नाराज होते हुए दिखाई और सुनाई दे रहे हैं। वहीं, बहस के दौरान 'औकात में रह' सुनाई देता है। बातचीत के दौरान पुलिसकर्मी सतेंद्र चौधरी का नाम भी सामने आता है।

मामला बढ़ता देख, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले तुरंत मौके पर पहुंचते हैं और हस्तक्षेप कर MLC प्रत्याशी के गुस्से को शांत कराकर हालात को काबू में लाते हैं। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी को मतगणना केंद्र के अंदर ले जाया जाता है। इस घटनाक्रम के दौरान कुछ देर के लिए एंट्री गेट पर अफरा-तफरी जैसा का माहौल बन गया।

बता दें कि मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों की मतगणना कृषि विश्वविद्यालय परिसर में जारी है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article