NBEMS FMGE Admit Card 2026 Released: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज यानी 27 अक्टूबर को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) के लिए एडमिट कार्ड (NBEMS FMGE Admit Card 2026) जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने हॉल टिकट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
NBEMS FMGE Exam Date 2026: कब होगी एफएमजीई 2026 परीक्षा
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार एफएमजीई 2026 का आयोजन 31 अक्टूबर को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। प्रश्न पत्र में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे और उम्मीदवारों को प्रत्येक भाग को हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NBEMS FMGE Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NBEMS
FMGE Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें - यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर आज से करें आवेदन, यहां देखें क्वालिफिकेशन से लेकर सेलेक्शन प्रोसेस
NBEMS FMGE Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate’s Name)
- रोल नंबर (Roll Number)
- एप्लीकेशन आईडी (Application ID)
- डेट ऑफ बर्थ (Date Of Birth)
- एफएमजीई एग्जामिनेशन सेंटर कोड (FMGE Examination Centre Code)
- नाम और पता (Name And Complete Address)
- एग्जामिनेशन सेंटर (Examination Centre)
- अभ्यर्थी फोटोग्राफ (Candidate Photograph)
- एग्जामिनेशन डेट और टाइमिंग (Examination Date And Timings)
NBEMS FMGE Admit Card: एडमिट कार्ड में गलती पाए जाने पर
यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी हेल्पडेस्क से 022 - 61087595 पर संपर्क करें या helpdesknbeexam@natboard.edu.in पर ईमेल करें।
