एजुकेशन

PM YASASVI Scholarship 2026: कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को मिलेंगे 1.25 लाख रुपये तक, जानें पूरी जानकारी

PM YASASVI Scholarship 2026: आर्थिक परेशानी की वजह से पढ़ाई बीच में छोड़ने की नौबत न आए, इसके लिए केंद्र सरकार जरूरतमंद और मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप दे रही है। इस स्कॉलरशिप के तहत मिलने वाली राशि छात्र की कक्षा के हिसाब से तय की गई है

Image

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

PM YASASVI Scholarship 2026 kya hai: आर्थिक परेशानी की वजह से पढ़ाई बीच में छोड़ने की नौबत न आए, इसके लिए केंद्र सरकार जरूरतमंद और मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप दे रही है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की PM-YASASVI योजना के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग और DNT वर्ग के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। इसके टॉप क्लास स्कूल एजुकेशन प्रोग्राम में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

इस स्कॉलरशिप के तहत मिलने वाली राशि छात्र की कक्षा के हिसाब से तय की गई है। इसका इस्तेमाल ट्यूशन फीस, हॉस्टल शुल्क और स्कूल से जुड़े अन्य निर्धारित खर्चों के लिए किया जा सकता है।

कक्षाअधिकतम सालाना आर्थिक मदद
9वीं और 10वीं75,000 रुपये
11वीं और 12वीं1,25,000 रुपये

PM YASASVI Scholarship 2026 kon kon bhar sakta hai

इस योजना का लाभ OBC, EBC और DNT वर्ग के विद्यार्थी उठा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि छात्र योजना के तहत शामिल स्कूल में पढ़ाई कर रहा हो। परिवार की सभी स्रोतों से सालाना आय 2.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। स्कॉलरशिप का चयन मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा। कुल स्कॉलरशिप में कम से कम 30 प्रतिशत हिस्सा छात्राओं के लिए आरक्षित है।

किन राज्यों के छात्र अभी कर सकते हैं आवेदन? - PM YASASVI Scholarship 2026 in Hindi

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर 2026-27 सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 से शुरू हुई थी। पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2026 थी। हालांकि, 24 नवंबर की ताजा सूचना में राजस्थान, केरल और कर्नाटक को छोड़कर बाकी राज्यों के नए आवेदन खुले होने की जानकारी दी गई है। इन तीन राज्यों के विद्यार्थियों को आगे के अपडेट का इंतजार करना होगा।

PM YASASVI Scholarship 2026 Last Date

प्रक्रियातारीख
आवेदन शुरू22 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख (पोर्टल पर सूचीबद्ध)15 नवंबर 2026
आवेदन में कमी सुधारने का वेरिफिकेशन30 नवंबर 2026
संस्थान स्तर पर वेरिफिकेशन30 नवंबर 2026
राज्य/मंत्रालय स्तर पर वेरिफिकेशन15 दिसंबर 2026

कहां और कैसे करें आवेदन?

योग्य छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की जांच स्कूल और संबंधित अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन की जाएगी। स्कॉलरशिप की रकम DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है Productive Hour Rule, टॉपर बनने में करता है मदद

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article