भारत का सबसे तूफानी राज्य, जहां आते हैं सबसे ज्यादा आंधी-तूफान

भारत विविधताओं से भरा राज्य है और यहां मौसम भी विविध है। देश के अलग-अलग हिस्सों में जलवायु वहां की स्थिति के अनुसार बदलती रहती है। क्योंकि बात मौसम की हो रही है तो पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के मौसम के मिजाज में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जहां चिलचिलाती गर्मी के बीच अचानक तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने लग रही है। बदलते इस मौसम के बीच, आइए जानते हैं भारत के उन राज्यों के बारे में जहां सालभर में सबसे अधिक आंधी-तूफानों के प्रभाव देखने को मिलते हैं।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated May 7 2026, 11:37 IST
उत्तर भारत में बदली मौसम की चाल​Image Credit : Canva01 / 07

उत्तर भारत में बदली मौसम की चाल​

​उत्तर भारत में इन दिनों मौसम का एक अनोखा और अनिश्चित मिजाज देखने को मिल रहा है। दिल्ली, यूपी और हरियाणा समेत आसपास के इलाकों में मौसम के बदलते रंग लोगों को हैरत में डाल रहे हैं। एक पल चिलचिलाती धूप शरीर को झुलसाती है, वहीं अगले कुछ मिनटों में अचानक होने वाली बारिश माहौल को पूरी तरह बदल देती है। मौसम की इस लुका-छिपी ने आम जनता को असमंजस में डाल दिया है। पल-पल बदलते इस मिजाज से जहां लोग गर्मी से राहत पाकर खुश हैं, वहीं चटक धूप निकलते ही फिर से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि कभी गर्मी के कारण AC चलाने की नौबत आ जाती है, तो अगले ही दिन मौसम ऐसा बदलता है कि पंखे की हवा में भी हल्की ठंडक का अहसास होने लगता है।​

भारत के किन राज्यों में आते हैं सबसे अधिक आंधी तूफान​Image Credit : Canva02 / 07

भारत के किन राज्यों में आते हैं सबसे अधिक आंधी तूफान​

​मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच, क्या आप जानते हैं कि भारत का वह कौन सा राज्य है जो सबसे अधिक आंधी-तूफानों का सामना करता है? आइए, आज आपको देश के उन 'तूफानी' राज्यों से रूबरू करवाते हैं जहां प्रकृति का यह रौद्र रूप सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। भारत के कई ऐसे राज्य हैं जहाँ सालभर मौसम की सबसे अधिक हलचल दर्ज की जाती है।​

आंधी कितने प्रकार की होती हैImage Credit : Canva03 / 07

आंधी कितने प्रकार की होती है

​तूफानी राज्यों के बारे में जानने से पहले आपको आंधी के प्रकार के बारे में जानना जरूरी है। आईएमडी और क्लाइमेट की रिपोर्ट्स के अुसरा, आंध-तूफान को दो रूप में समझा जाता है। एक गरज-चमक वाला तूफान, जिसे हम थंडरस्टॉर्म कहते हैं, जबकि दूसरी है धूल भरी आंधी, जो दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में आज-कल देखने को मिल रही है।​

इन राज्यों में आता है सबसे अधिक थंडरस्ट्रोमImage Credit : Canva04 / 07

इन राज्यों में आता है सबसे अधिक थंडरस्ट्रोम

​थंडरस्ट्रोम के मामले में असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल दोनों ही राज्य टॉप पर माने जाते हैं। इसमें भी सबसे ऊपर उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित असम राज्य है। बता दें कि यहां साल के 100 से 120 दिन आंधी-तूफान रिकॉर्ड किया जाता है।​

पश्चिम बंगाल में भी आते हैं सबसे अधिक थंडरस्ट्रोम Image Credit : Canva05 / 07

पश्चिम बंगाल में भी आते हैं सबसे अधिक थंडरस्ट्रोम

​असम के साथ पश्चिम बंगाल भी एक ऐसा राज्य है, जहां गरज-चमक के साथ आंधी-तुफान आता है। यहां तेज हवाओं के साथ बिजली के साथ तूफान आता है और तबाही मचाकर जाता है।​

किस राज्य में चलती है सबसे अधिक धूलभरी आंधी?Image Credit : Canva06 / 07

किस राज्य में चलती है सबसे अधिक धूलभरी आंधी?

​धूलभरी आंधियां, जिन्हें डस्ट स्टॉर्म भी कहा जाता है। यह उत्तर-पश्चिमी भारत में अधिक देखने को मिलती है। धूलभरी आंधियां राजस्थान में अधिक देखने को मिलती है। रेगिस्तान का एक बड़ा हिस्सा होने के कारण गर्मियों के दौरान यहां तेज गर्म हवाएं चलती हैं, जिससे रेत और मिट्टी उड़ती है औ इसे धूलभरी आंधी बना देती है।​

राजस्थान के बाद इन राज्यों में भी चलती है धूलभरी आंधियां​Image Credit : Canva07 / 07

राजस्थान के बाद इन राज्यों में भी चलती है धूलभरी आंधियां​

​धूलभरी आंधियों के मामले में राजस्थान के बाद सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश है। केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में धूल भरी आंधियां बहुत चलती है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!