Platoon Commander Direct Recruitment 2025 Exam Date: प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती 2025 के लिए फॉर्म भरने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती 2025 परीक्षा (PET/PST) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। (Sarkari Naukri 2026) इच्छुक उम्मीदवार home.rajasthan.gov.in/homeguards से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
Platoon Commander Direct Recruitment 2025 Exam Date
गृह रक्षा विभाग, राजस्थान द्वारा प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत 84 पदों के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता (PET) एवं शारीरिक मापतौल (PST) परीक्षा का आयोजन 22 एवं 23 अप्रेल 2026 को किया जाएगा।
एडमिट कार्ड पहले हो चुके हैं जारी
उप महासमादेष्टा गृह रक्षा विजय सिंह भाम्भू ने बताया कि विभाग द्वारा परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र 15 अप्रेल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट home.rajasthan.gov.in/homeguards के पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों से अपील
विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा स्थल पर उपस्थित रहें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।

Platoon Commander Direct Recruitment 2025
इससे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती 2025 के लिए वरीयता-वार परिणाम जारी किए थे। इसमें श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक और शारीरिक माप तथा शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची थी।
कितने पद भरे जा रहे
यह भर्ती प्रक्रिया गृह रक्षा विभाग के अंतर्गत प्लाटून कमांडर के 84 पदों के लिए आयोजित की गई थी। इनमें से 82 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए और दो पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए थे।
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी भी चरण पर गलत जानकारी या अनुचित साधनों का पता चलता है, तो उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आगे के अपडेट के लिए RSSB की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। IT सेल को सभी परिशिष्ट (appendices) अपलोड करने का निर्देश दिया गया है, जबकि भर्ती अधिकारी शेष चयन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए संबंधित विभाग के साथ समन्वय करेंगे।
