एजुकेशन

PGIMER Nursing Officer Recruitment 2026: पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर के 243 पदों के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

PGIMER Nursing Officer Recruitment 2026: PGIMER में ग्रुप बी नर्सिंग ऑफिसर की सीधी भर्ती के आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिए है। इच्छुक उम्मीदवार 243 पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

PGIMER Nursing Officer Recruitment 2026 (Photo - AI)

PGIMER Nursing Officer Recruitment 2026: पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप 'बी') के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी कर दी है। संस्थान द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 243 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो मेडिकल और नर्सिंग क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान के साथ जुड़कर अपना करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया लेख में नीचे दी गई है।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

पीजीआईएमईआर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 10 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन विंडो अगले महीने यानी 3 अक्टूबर को बंद हो जाएगी। आवेदन के लिए आपके पास केवल 23 दिन का समय है। इच्छुक आवेदकों को सलाह है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार करने की बजाए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

आधिकारिक अधिसूचना तिथि09 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि10 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि03 अक्टूबर 20
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - यूपी में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी भर सकते हैं आवेदन

श्रेणी के आधार पर पदों का विवरण

UR99
SC36
ST18
OBC66
EWS24
कुल243

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

- PGIMER नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए।

- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc. (Hons) Nursing / B.Sc. Nursing / Post Basic B.Sc. Nursing और स्टेट नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण, अथवा GNM डिप्लोमा, स्टेट नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण और न्यूनतम 50 बेड वाले अस्पताल में 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

आयु सीमा में छूट

श्रेणीआयु में छूट
SC/ST5 वर्ष
OBC3 वर्ष
PwBD10 वर्ष
PwBD + SC/ST15 वर्ष
PwBD + OBC13 वर्ष

कितना मिलेगा वेतन

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 7 के अनुसार वेतन 44,900 से 1,42,400 रुपये तक दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन प्रक्रिया

स्टेप 1 - सबसे पहले PGIMER की आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए Recruitment लिंक/सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - Online Registration लिंक पर जाकर नया पंजीकरण करें और मांगी गई सभी आवश्यक व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारियां दर्ज करें।

स्टेप 4 - आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।

स्टेप 5 - निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।

स्टेप 6 - भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

किसी भी सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन फोन नंबर 0172-2755579 या आधिकारिक ईमेल aaorcpgi@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article