एजुकेशन

यूपी में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी भर सकते हैं आवेदन

UPSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने पशुधन प्रसार अधिकारी (Livestock Extension Officer) के पदों पर भर्ती निकाली है।

Image

यूपी में पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर भर्ती

UPSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने पशुधन प्रसार अधिकारी (Livestock Extension Officer) के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती पशुपालन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तहत की जाएगी। कुल 1,251 पदों पर भर्ती होगी। इनमें 1,248 पद सामान्य भर्ती और 3 पद विशेष चयन के लिए हैं। इस भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में हिस्सा लिया हो और उनके पास वैध पीईटी-2025 स्कोरकार्ड हो। पीईटी-2025 में शून्य या नकारात्मक पूर्ण/सामान्यीकृत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित पशुधन प्रसार अधिकारियों को वेतन स्तर-5 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये का वेतन मिलेगा। वास्तविक वेतन सेवा नियमों और लागू भत्तों के अनुसार होगा। इन पदों के लिए 9 सितंबर 2026 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जबकि अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 है। आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में पीईटी-2025 के स्कोर के आधार पर चयन किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। यानी पीईटी-2025 स्कोर इस भर्ती के लिए आवेदन और आगे की चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

शैक्षिक योग्यता

  • पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं पास होना जरूरी है।
  • वहीं आवेदन करने वालों उम्मीदवारों का 12वीं में जीव विज्ञान समूह से होना जरूरी है।
  • योग्यता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद या सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष 10+2 परीक्षा से होनी चाहिए।

आयु सीमा?

पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार और यूपीएसएसएससी के नियमों के अनुसार आयुसीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article