Patna High Court Assistant Admit Card 2026: पटना हाईकोर्ट ने 'एक्स-कैडर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026' के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और कंप्यूटर बेस्ड प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड की जरूरत होगी।
कोर्ट की भर्ती वेबसाइट पर Ex-Cadre Assistant Recruitment Examination 2026 से जुड़ा नोटिस भी उपलब्ध है, जिसका लिंक इस लेख में दिया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिए असिस्टेंट के 68 पदों को भरा जाना है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में ड्राइवर की नौकरी के लिए करें अप्लाई, इन 16 जिलों में होगी भर्ती
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
सबसे पहले पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Recruitment या Notice Regarding Recruitment सेक्शन में जाएं। यहां Ex-Cadre Assistant Recruitment Examination 2026 के Computer Based Preliminary Test के एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब लॉगिन पेज खुलेगा। इसमें अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें। जानकारी सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले लें।
एडमिट कार्ड को क्यों पढ़ना है जरूरी
हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से देखने की जरूरत होती है, क्योंकि इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो और हस्ताक्षर, परीक्षा का नाम और विज्ञापन संख्या जैसी जानकारी शामिल हो सकती है।
इसके अलावा परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता भी एडमिट कार्ड पर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर क्या सामान ले जाने की अनुमति है और किन नियमों का पालन करना है, इसकी जानकारी भी हॉल टिकट में दी गई होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: रेलवे ने 560 पदों को भरने के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई
