एजुकेशन

PPC 2025: टेक्निकल गुरू जी और राधिका गुप्ता ने बोर्ड परीक्षार्थियों को बताया टेक्नोलॉजी से जुड़े दांव पेंच

Pariksha Pe Charcha 2025 Day 3 Highlights: आज 13 फरवरी को परीक्षा पे चर्चा 2025 के तीसरे एपिसोड को लाइव किया गया। इसमें दिग्गज यूट्यूबर गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरूजी) और उद्यमी राधिका गुप्ता तकनीक से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव देते दिखाई दिए।

Image

टेक्निकल गुरू जी और राधिका गुप्ता ने बोर्ड परीक्षार्थियों को बताया टेक्नोलॉजी से जुड़े दांव पेंच

Pariksha Pe Charcha 2025 Day 3 Highlights in Hindi: इस बार परीक्षा पे चर्चा खास है, क्योंकि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश की 12 प्रतिष्ठित हस्तियां छात्रों को प्रेरित कर रही हैं। इसके दो एपिसोड हो चुके हैं, आज 13 फरवरी को तीसरा एपिसोड लाइव किया गया, जिसमें दिग्गज यूट्यूबर गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरूजी) और उद्यमी राधिका गुप्ता तकनीक से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव देते दिखाई दिए।

बता दें, ये परीक्षा पे चर्चा का 8वां संस्करण है, राधिका गुप्ता एडलवाइस म्यूचुअल फंड की सीईओ हैं। उन्होंने शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 में अपना रियलिटी शो डेब्यू किया था। जबकि गौरव चौधरी, उर्फ टेक्निकल गुरूजी, यूएई में स्थित एक भारतीय YouTuber हैं। उन्होंने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के अच्छे और बुरे प्वॉइंट्स के बारे में अवगत कराया।

Don't Depend on Tech or AI

Technical Guruji ने बोला कि ''टेक्नोलॉजी ने हमारी लाइफ को आसान बनाया, एक समय था, जब मुझे 25 से 30 लोगों के नंबर याद रहते थे, लेकिन समय के साथ अब टेक पर हम इतने निर्भर होते जा रहे हैं, कि हम ये सब भूलते जा रहे हैं, और व्यक्तिगत तौर पर ये मुझे सही नहीं लगता है।''

Enjoy Real Life, Beyond Technology

''दूसरी तरफ AI इतनी तेजी से अपनाया जा रहा है कि ये हमारी रचरात्मकता को हमसे दूर कर सकता है। मुझे लगता है AI की मदद लें, बतौर टूल इसका इस्तेमाल करें, लेकिन हर चीज के लिए यदि हम AI की ओर देखने लगे तो हमारी क्रिएटिविटी का क्या होगा।''

उन्होंने छात्रों की देखते हुए अंत में बोला कि दुनिया का सबसे अच्छा कैमरा आपकी आंखें हैं। इसलिए चीजों को अपनी आंखों से कैप्चर करें।

राधिका गुप्ता ने कहा 'टेक हमारी स्किल्स को टेकओवर कर रहा है' उन्होंने कहा टेक को हमारे हिसाब से चलना चाहिए नाकि हमें टेक के हिसाब से...

राधिका गुप्ता ने कहा मुझे लिखने का शौक है, सेंटेंस फ्रेम करने का शौक है, शब्दों से खेलने का शौक है, मैं नहीं चाहती कि कल को कोई टेक्नोलॉजी मेरे लिए कंटेंट तैयार करें, मैं खुद अपना कंटेंट लिखना चाहती हूं, मैं खुद पर निर्भर रहना चाहती हूं।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि टेक्नोलॉजी आपके कंट्रोल में रहनी चाहिए।

जाहिर है छात्रों को भी इसी तरह सोचने की जरूरत हैं, उन्हें अपने सारे इंद्रियों का सही से इस्तेमाल करने की जरूरत है। आपकी मदद आप खुद कर सकते हैं नाकि कोई टेक्नोलॉजी, ऐसे में खुद को इतना तैयार रखें कि आपके अंदर आत्मविश्वास हर कदम मजबूती से खड़ा रहे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article