Prime Minister Narendra Modi’s Pariksha Pe Charcha 2023 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। इसमें पीएम मोदी उन छात्रों से बातचीत करते हैं, जो आगामी बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले होते हैं। इस परीक्षा पर चर्चा के माध्यम से छात्रों के मन में बोर्ड परीक्षा को लेकर बने डर को दूर करने का भी काम किया जाता है। इसमें पीएम मोदी छात्रों, शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकों के साथ भी बातचीत करते हैं और परीक्षा के तनाव को दूर करने, परीक्षा के डर को दूर करने और किसी त्योहार की तरह परीक्षा मनाने का टिप्स साझा करेंगे। बता दें, पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2022 है।
परीक्षा पर चर्चा से फायदे
परीक्षा पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी इसलिए बातचीत करते हैं ताकि परीक्षा देने वाले छात्रों के मन से विश्वास पैदा किया जा सके। पीएम मोदी की बातचीत यह सुनिश्चित करने का प्रयास करती है कि छात्र आगामी बोर्ड और प्रवेश परीक्षा आराम से दें।
रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक innovateindia.mygov.in
शिक्षा मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल में परीक्षा पे चर्चा में भाग लेने का आह्वान किया और कहा "जानें बोर्ड परीक्षा का डर दूर करने और इसे त्योहारों की तरह मनाने का मंत्र"
यह है आधिकारिक ट्वीट
2018 से हुई थी शुरुआत
परीक्षा पर चर्चा की शुरुआत पीएम मोदी ने की थी। यह 2018 से लगातार आयोजित की जा रही है, इसमें जहां पीएम मोदी छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करने के लिए लाइव जाते हैं। परीक्षा पर चर्चा यानी पीपीसी 2023 प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्हें प्रशस्ति पत्र और परीक्षा पे चर्चा किट दिया जाएगा।
2022 में, परीक्षा पे चर्चा 1 अप्रैल को आयोजित की गई थी। पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी की पीपीसी में 12 लाख से अधिक छात्रों, 2.71 लाख से अधिक शिक्षकों और लगभग एक लाख अभिभावकों ने भाग लिया था।
