एजुकेशन

OSSSC CRE Recruitment 2026: 1518 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जानें अप्लाई करने का तरीका

osssc cre recruitment 2026 : आयोग ने जो नोटिस जारी किया है, उसके अनुसार 1518 खाली पदों के लिए आज यानी 15 फरवरी को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है। इस भर्ती के जरिये ओडिशा सरकार के अलग-अलग जिला संवर्ग के खाली पदों को भरा जाना है। जिसमें सांख्यिकीय क्षेत्र अन्वेषक, सहायक राजस्व निरीक्षक, अमीन, वन रक्षक और लाइवस्टॉक इंस्पेक्टर शामिल हैं।

Image

OSSSC CRE Recruitment 2026

OSSSC CRE Recruitment : ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड रिक्रूटमेंट एग्जामिनेश के तहत बंपर भर्ती निकाली थी। अगर आप भी इस भर्ती के जरिये ओडिशा में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके पास सिर्फ आज का ही समय बचा है। आयोग ने जो नोटिस जारी किया है, उसके अनुसार 1518 खाली पदों के लिए आज यानी 15 फरवरी को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है।

उम्मीदवार जल्दी से जल्दी कर लें आवेदन

जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए अभी तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। लास्ट समय में वेबसाइट पर होने वाले ट्रैफिक और तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत अप्लाई कर लें। इस भर्ती के जरिये ओडिशा सरकार के अलग-अलग जिला संवर्ग के खाली पदों को भरा जाना है। जिसमें सांख्यिकीय क्षेत्र अन्वेषक, सहायक राजस्व निरीक्षक, अमीन, वन रक्षक और लाइवस्टॉक इंस्पेक्टर शामिल हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई ?

ज्यादातर पदों के लिए 12वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि कुछ टेक्निकल पदों के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा या फिर खास प्रमाणपत्र की जरूरत हो सकती है। उम्मीदवार को ओडिया भाषा पढ़ना, लिखाना और बोलना आना जरूरी है क्योंकि ये राज्य स्तरीय सेवा है।

जान लें उम्र सीमा

उम्र सीमा की बात की जाए तो ओडिशा सरकार की इस भर्ती के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18/21 साल और अधिकतम 38 होनी चाहिए। इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। OSSSC CRE 2026 के लिए ये चयन प्रक्रिया कई सारे चरणों के जरिये की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article