SBI CBO Vacancy: भारत के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बैंक ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) में सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के तौर पर अपॉइंटमेंट के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन एप्लीकेशन मांगी है। यहां कैंडिडेट्स को सिर्फ अप्लाई किए गए सर्कल में ही पोस्ट किया जाएगा। SBI सर्कल बेस्ड ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2026 के लिए 2273 पोस्ट (रेगुलर + बैकलॉग) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 जनवरी 2026 से शुरू हो चुका है और 18 फरवरी 2026 को बंद हो जाएगा।
कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने से पहले उम्र, क्वालिफिकेशन, एक्सपीरियंस, लोकल भाषा की जानकारी, कैटेगरी और दूसरे क्राइटेरिया के बारे में एलिजिबिलिटी कन्फर्म करने के लिए डिटेल्ड ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
कितने पदों पर निकली भर्ती ?
बताते चलें कि ये भर्ती सर्किल बेस्ड अफसर के पदों के लिए की जा रही है। जिसके जरिये कुल 2273 पदों को भरा जाएगा। साथ ही इस भर्ती के लिए आयु सीमा कम से कम 21 और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए। आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएशन के साथ किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या फिर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में काम करने का काम से कम 2 सालों का अनुभव होना चाहिए।
