OICL AO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (OICL AO Recruitment) खबर है। ओरिएंटल इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी ने अपने यहां पर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 100 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (OICL AO Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाकर अपना आवेदन कर (OICL Administrative Officer Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 21 मार्च को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख तारीख 12 अप्रैल 2024 है।
OICL AO Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी
ओआईसीएल ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के कुल 100 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें अकाउंट्स के 20 पद, एक्टियेरियस के 5, इंजीनियर के 15, आईटी इंजीनियर के 20 पद, लीगल के 20 पद और मेडिकल ऑफिसर के कुल 20 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।OICL AO Vacancy: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
ओरिएंटल इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी ने अपने यहां पर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।OICL AO Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले orientalinsurance.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर OICL AO Recruitment 2024 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- अब अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवदेन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
