Odisha Jajpur, Bhadrak School Closed: ओडिशा के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति अभी भी बनी हुई है। लगातार बढ़ते पानी और खराब मौसम को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए कई स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। बाढ़ की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, जाजपुर जिला प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित 8 ब्लॉक में आज यानी 21 अगस्त 2026 को 313 स्कूलों को बंद रखने का ऐलान(Odisha Jajpur School Closed) किया है। साथ ही भद्रक जिले में भी बाढ़ से प्रभावित चार ब्लॉक के 205 स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा तिहिडी, धामनगर और चांदबली के स्कूल भी बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि स्कूल बंद करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और दूसरे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बाढ़ की स्थिति सामान्य होने के बाद स्कूलों को दोबारा खोलने को लेकर फैसला लिया जाएगा।
Odisha School Closed: आंगनवाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद
यहां सिर्फ स्कूल ही नहीं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 265 आंगनवाड़ी केंद्रों को भी बंद किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य छोटे बच्चों और कर्मचारियों को बाढ़ के खतरे से दूर रखना है।
Odisha Bhadrak School Closed: यहां बाढ़ का पानी अभी भी जमा
जाजपुर और भद्रक के कई इलाकों में अभी भी बाढ़ का पानी जमा है। प्रशासन की टीमें हालात पर लगातार नजर रख रही हैं। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। छात्रों, शिक्षकों और अन्य लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाने से बचें।
अफवाहों पर न दें ध्यान
बता दें प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें और बाढ़ से जुड़ी जानकारी के लिए स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
