एजुकेशन

Odisha Board 10th Exam 2024: जारी हुआ ओडिशा बोर्ड 10वीं एप्लीकेशन फॉर्म, bseodisha.ac.in पर आज से करें अप्लाई

Odisha Board 10th Exam 2024, Odisha Class 10th Board Exam 2024: ओडिशा बोर्ड ने कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जारी कर दिया है। अगर आप भी ओडिशा बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में भाग लेने जा रहे हैं तो यहां एग्जाम की डेट्स चेक कर सकते हैं।

Image

Odisha Board 10th Exam 2024

Photo : iStock

Odisha Board 10th Exam 2024, Odisha Class 10th Board Exam 2024: ओडिशा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा (BSE Odisha) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा (Odisha Board Class 10th Exam 2023) के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Odisha Board 10th Form 2024: एप्लीकेशन फॉर्म जारी

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म (Odisha Board 10th Application Form 2024) आज यानी 15 सितंबर से 30 सितंबर के बीच भरे जा सकते हैं। इसके लिए संस्थान के प्रमुखों को संबंधित स्कूल कोड और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा। इसके बाद नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to apply for Odisha Board 10th Exam 2024

  • ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्कूल कोड और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

Odisha Board 10th Exam Date 2024: कब होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 4 मार्च तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article