एजुकेशन

NTA Subject Expert Recruitment 2026: एनटीए ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स के पदों की भर्ती के लिए मांगे आवेदन, जानिए मुख्य विवरण

NTA Subject Expert Recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं की गुणवत्ता व पार्दर्शित को बेहतर करने के लिए सब्जेक्टर एक्सपर्ट के पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

NTA Subject Expert Recruitment 2026 (Photo - AI)

NTA Subject Expert Recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्ता व पारदर्शिता को और मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एजेंसी ने विषय विशेषज्ञ (Subject Expert) के रूप में जुड़ने के लिए देश के अनुभवी शिक्षकों, शोधकर्ताओं (Research Scholars) और शिक्षाविदों से 'एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट' (EoI) आमंत्रित किए हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, अकादमिक सत्यनिष्ठा और मूल्यांकन के उच्च मानकों को बनाए रखना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक एनटीए के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

NTA Subject Expert Recruitment: प्रमुख जानकारी

संस्था का नामनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
पद/भूमिकाविषय विशेषज्ञ (Subject Expert)
टारगेटिड कैटेगरीअनुभवी एजुकेटर्स, रिसर्चर्स और एकेडेमिशियन्स
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (NTA का ऑफिशियल पोर्टल)
आवेदन की अंतिम तिथि09 अक्टूबर 2026
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - IBPS RRB Recruitment 2026: 13998 से अधिक ऑफिसर और असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि करीब, ऐसे करें तुरंत आवेदन

विशेषज्ञों के कार्य और योगदान के मुख्य क्षेत्र

- सिलेबस के अनुसार उच्च-स्तरीय सोच और एप्लीकेशन बेस्ड वाले सटीक प्रश्नों का निर्माण करना।

- अवधारणात्मक सटीकता, स्पष्टता और कठिनाई के स्तर को ध्यान में रखते हुए टेस्ट पेपर्स की गहन जांच करना।

- परीक्षा के ब्लूप्रिंट का सख्ती से पालन करना ताकि सभी परीक्षार्थियों के लिए निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

- विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में सांस्कृतिक और भाषाई रूप से सटीक व त्रुटिरहित अनुवाद उपलब्ध कराना।

आवेदन कैसे करें?

योग्य उम्मीदवार NTA के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 9 अक्टूबर 2026 तक अपना 'Expression of Interest' ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के आसान स्टेप इस प्रकार है -

स्टेप 1 - उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 - नोटिस सेक्शन में दिए गए EoI for Subject Matter Expert and Corrigendum के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - स्क्रीन पर खुली पीडीएफ को डाउनलोड करें।

स्टेप 4- पीडीएफ में दिए गए फॉर्म को सही तरह से भरें।

स्टेप 5 - आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी को साथ लगाकर नीचे दिए गए एड्रस पर भेज दें।

पता - The Director General

National Testing Agency

(Ministry of Education, Government of India)

New Delhi

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article