NEET UG Answer Key 2025 Release Date: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (National Eligibility cum Entrance Test- NEET) यूजी परीक्षा की आंसर की जल्द जारी होने वाली है। एक बार जारी होने के बाद इन्हें NEET UG Answer Key 2025 Official Website neet.nta.nic.in पर से चेक व डाउनलोड किया जा सकेगा, जानें नीट यूजी परीक्षा की आंसर की कब आएगी
NEET UG 2025 Answer Key by NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा जारी की जाएगी। बता दें, इस महीने की शुरुआत में NEET UG का आयोजन किया गया था और अब प्रोविजनल आंसर की जारी की जानी है।
आंसर की के साथ ही एजेंसी NEET UG 2025 के प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों के जवाब (OMR शीट की स्कैन की गई तस्वीरें) भी जारी करेगी। एक बार NEET UG Answer Key 2025 Released होने पर, उम्मीदवार जवाब और प्रश्न पत्र भी देख सकेंगे।
NEET UG Answer Key 2025 Pdf Download लिंक एक्टिव होने के बाद timesnowhindi.com/education पर शेयर किया जाएगा।
NEET UG 2025 Answer Key Download करने का क्या होगा संभावित तरीका
NEET UG Answer Key 2025 Release Date अभी नहीं आई है, NEET UG Answer Key 2025 Pdf Download करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत पड़ सकती है:
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
- NEET UG Answer Key 2025 Link पर क्लिक करें
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
- उत्तर कुंजी सबमिट करें और डाउनलोड करें।
आंसर की जारी होने के बाद क्या?
प्रोविजनल आंसर की जारी करने के बाद, NTA उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित करेगा। फिर विषय विशेषज्ञ आपत्तियों की समीक्षा करेंगे और यदि वे सही पाई जाती हैं, तो अंतिम आंसर की को संशोधित किया जाएगा।
NTA ने परीक्षा की सूचना बुलेटिन में कहा, "उम्मीदवारों को सार्वजनिक सूचना में बताए गए निर्दिष्ट समय के भीतर चुनौती दिए गए प्रत्येक उत्तर के लिए ₹200 की गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करके प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ ऑनलाइन चुनौती देने का अवसर दिया जाएगा।" नीट 2025 का आयोजन 4 मई, 2025 को एक ही शिफ्ट में किया गया था। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक देश भर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 22.7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
