एजुकेशन

Noida School Closed Today: गुरु द्रोणाचार्य मेला! आज 21 अगस्त को बंद रहेंगे नोएडा के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल

Noida School Closed Today 21 August School Holiday: गुरु द्रोणाचार्य मेले के चलते आज यानी 21 अगस्त 2025 को नोएडा के स्कूलों में अवकाश घोषित किया (Noida School Closed Today) गया है। ध्यान रहे जिला प्रशासन का यह आदेश गौतमबुद्ध नगर जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए (Noida School Holiday Today) लागू होगा।

Image

Noida School Closed Today: गुरु द्रोणाचार्य मेले के चलते आज बंद रहेंगे नोएडा के स्कूल

Noida School Closed Today, 21 August School Holiday: नोएडा के स्कूलों के छात्रों के लिए बड़ी (Noida School Closed Today) खबर है। गुरु द्रोणाचार्य मेंदिर में आयोजित होने वाले मेले के चलते आज यानी 21 अगस्त को गौतमबुद्ध नगर जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया (Noida School Closed Holiday) गया है। ध्यान रहे यह आदेश जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए (Noida School Closed DM Order) लागू होगा। जिला प्रशासन द्वारा यह आदेश छात्रों की सुरक्षा व अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मेले में हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, जिससे सुरक्षा व यातायात सुविधा पर असर पड़ता है। यही कारण है कि यहां आज स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

Noida School Closed Today: आज बंद रहेंगे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूल

आज यानी 21 अगस्त को गौतमबुद्ध नगर जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। अब कल यानी 22 अगस्त 2025 को स्कूल पुन: संचालित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिभावकों ने पुष्टि की है कि उन्हें स्कूल के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप और एसएमएस संदेशों के माध्यम से स्कूल बंद होने की सूचना मिली थी।

यह जानकारी पहले ही साझा कर दी गई थी ताकि परिवारों को सूचित किया जा सके और वे आवश्यक व्यवस्था कर सकें। हालांकि छात्रों व अभिभावकों से अनुरोध है कि एक बार संबंधित स्कूल के प्राधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।

School Closed In Noida: गुरु द्रोणाचार्य के सम्मान में

बता दें गुरु द्रोणाचार्य मेला महाभारत में कौरवों और पांडवों के पूज्य गुरु द्रोणाचार्य के सम्मान में आयोजित होने वाला एक वार्षिक आयोजन है। इस मेले का आयोजन ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित गुरु द्रोणाचार्य मंदिर में किया जाता है। इस दौरान बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

Noida School Holiday Today: गुरु द्रोणाचार्य मेले पर कब-कब हुई थी छुट्टी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 12 सितंबर 2023 को भी गुरु द्रोणाचार्य मेले के अवसर पर यहां स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। इसके बाद वर्ष 2024 में 30 अगस्त को गुरु द्रोणाचार्य मेले के अवसर पर छुट्टी घोषित किया था।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article