एजुकेशन

NLC India Recruitment 2026: 145 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी, इंजीनियरिंग, लीगल और HR पदों पर नौकरी

NLC India Recruitment 2026: कोयला मंत्रालय के तहत आने वाली नवरत्न कंपनी 'नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड' (NLCIL) ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के जरिये 145 पद भरे जाएंगे।

Image

NLC India Recruitment 2026

NLC India Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। कोयला मंत्रालय के तहत आने वाली नवरत्न कंपनी 'नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड' (NLCIL) ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। कंपनी ने 6 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए अलग-अलग ग्रेड और विभागों में कुल 145 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर नियुक्तियां थर्मल, माइंस, प्रोजेक्ट्स और HR से जुड़े क्षेत्रों में की जाएंगी।

इंजीनियरिंग से जुड़े पदों में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, C&I, एन्वॉयरन्मेंटल, केमिकल, माइनिंग और सेफ्टी जैसी शाखाएं शामिल हैं। वहीं डिप्टी मैनेजर (लीगल) के लिए Law की डिग्री और डिप्टी मैनेजर (एचआर) के लिए PG डिग्री या MBA मांगा गया है।

वेतनमान

NLC India की इस भर्ती में पद E-1 से E-7 तक के पे ग्रेड में रखे गए हैं। इन पदों के लिए वेतनमान 40,000 रुपये से लेकर 2,60,000 रुपये तक है। हालांकि, हर पद के लिए सैलरी और ग्रेड अलग-अलग होंगे:

NLCIL Vacancy 2026

NLC India Vacancy 2026

अक्टूबर-नवंबर में शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच ऑनलाइन शुरू होने की जानकारी दी गई है। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार NLC India की वेबसाइट nlcindia.in के Career सेक्शन में Advertisement No. 11/2026 देख सकेंगे।

ध्यान रहे, अभी डिटेल में विज्ञापन या आवेदन करने की तारीख नहीं बताई गई है। एक बार डिटेल विज्ञापन आने के बाद ही योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, फीस और आरक्षण की शर्तें पता चलेंगी। इन पदों पर उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आवेदन कर सकेंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article