एजुकेशन

NIOS Class 10, 12 Timetable 2023: जारी हुआ नेशनल इंस्टीट्यूट ओपन स्कूल का टाइमटेबल, चेक करें कौन सा है पहला पेपर

NIOS Class 10, 12 Timetable 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ओपन स्कूल ने अपना टाइमटेबल जारी कर दिया है, छात्र यहां से चेक कर सकते हैं कि उनका पहला पेपर कौन सा है। जानें कैसे देखें NIOS Class 10, 12 Timetable 2023

Image

NIOS Class 10, 12 Timetable 2023 (image - canva)

NIOS Class 10, 12 Timetable 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने आज 31 अगस्त, 2023 को अक्टूबर सत्र के लिए एनआईओएस कक्षा 10, 12 समय सारिणी 2023 (NIOS Class 10, 12 Timetable 2023) जारी कर दी है। जो छात्र सिद्धांत यानी थ्योरी और व्यावहारिक प्रैक्टिकल परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, वे एनआईओएस डेट शीट 2023 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

कब से शुरू होगी NIOS परीक्षा

कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जारी की गई हैं। NIOS 10वीं, 12वीं की परीक्षा 3 अक्टूबर 2023 को शुरू होंगी और 8 नवंबर, 2023 को समाप्त होंगी। इन परीक्षाओं के परिणाम 7 सप्ताह के भीतर घोषित किए जाएंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि परीक्षा जिस दिन खत्म होगी, उसके अगले 7 सप्ताह अंदर NIOS Class 10, 12 Result 2023 की घोषणा कर दी जाएगी।

कौन सा होगी पहला पेपर

कक्षा 10वीं के लिए 3 अक्टूबर को पहला पेपर हिंदुस्तानी संगीत का होगा वहीं कक्षा 12वीं के लिए संस्कृत से पेपर की शुरुआत होगी। पूरा टाइमटेबल के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

एनआईओएस परीक्षा एडमिट कार्ड 2023

एनआईओएस परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर उचित समय पर जारी किए जाएंगे। सफल उम्मीदवारों को उनकी मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट और माइग्रेशन-कम-ट्रांसफर सर्टिफिकेट सीधे उनके आवंटित संस्थानों से प्राप्त होंगे। एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है — रद्द किए गए एएलएस के मामले में ये दस्तावेज उन्हें एनआईओएस में उपलब्ध उनके आवासीय पते पर डाक द्वारा भेजे जाएंगे।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article