एजुकेशन

New Zealand Scholarship for Indian Students: न्यूजीलैंड में इंटर्नशिप का मौका, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने की घोषणा, जानें अप्लाई का तरीका

Scholarship in New Zealand for Indian Students: भारत के छात्र न्यूजीलैंड में रह कर पढाई कर सकते हैं। हाल ही में, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत यात्रा के दौरान, भारतीय छात्रों के लिए 2,60,000 न्यूजीलैंड डॉलर (लगभग ₹1.30 करोड़) की स्कॉलरशिप और वर्चुअल इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की गई।

Image

न्यूजीलैंड में भारतीय छात्रों को इंटर्नशिप का मौका

Scholarship in New Zealand for Indian Students 2025: न्यूजीलैंड से पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए बड़ी खबर है। अब आप भी आसानी से बिना किसी खर्च की टेंशन के इस देश से पढ़ाई कर सकते हैं। हाल ही में, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत यात्रा के दौरान भारतीय छात्रों के लिए 2,60,000 न्यूजीलैंड डॉलर (लगभग 1.30 करोड़ रुपये) की स्कॉलरशिप और वर्चुअल इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की थी, ताकि उन भारतीय छात्रों को न्यूजीलैंड में पढ़ाई करने और रहने के लिए पैसो में मदद मिल सके।

NZEA 2025 के तहत, भारतीय छात्रों को न्यूजीलैंड में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आंशिक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य भारतीय छात्रों को न्यूजीलैंड की एजुकेशन सिस्टम से जोड़ना है। इसके अलावा, एक वर्चुअल इंटर्नशिप प्रोग्राम भी शुरू किया गया है, जिसके तहत आईआईटी दिल्ली के 30 छात्रों को न्यूजीलैंड की कंपनियों के साथ वर्चुअल इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा।

New Zealand Scholarship for Indian Students Eligibility Criteria

स्कॉलरशिप के लिए आवेदक की उम्र कम से कम अठारह वर्ष होनी चाहिए। आवेदक का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। उन्हें इमिग्रेशन न्यूजीलैंड की छात्र वीजा आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। आवेदन करते समय आवेदक का भारत में निवास करना जरूरी है। साथ ही, आवेदक के पास किसी कोर्स में प्रवेश के लिए अनकंडीशनल ऑफर होना चाहिए।

आवेदन का क्या है तरीका, Study Abroad Scholarships 2025

1. studywithnewzealand.govt.nz पर जाकर कोर्स और यूनिवर्सिटी के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

2. स्टूडेंट एप्लिकेशन सीधे यूनिवर्सिटी में या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से अपना आवेदन जमा करें।

3. स्टूडेंट immigration.govt.nz बेवसाइट पर जाकर वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

4. स्कॉलरशिप के लिए 30 अप्रैल 2025 से पहले आवेदन करें।

5. अपने हिसाब से रहने की व्यवस्था चुनें।

इन पहलों के माध्यम से, न्यूजीलैंड और भारत के बीच शैक्षणिक संबंध और मजबूत होंगे, जिससे भारतीय छात्रों को वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षा और व्यावसायिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यूनिवर्सिटी ऑफ कैंटरबरी और आईआईटी दिल्ली एक साथ मिलकर क्लाइमेट चेंज से जुडे़ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article