एजुकेशन

NEET UG Result 2024: हाईकोर्ट पहुंचा नीट यूजी रिजल्ट का मामला, 17 वर्षीय छात्रा ने दाखिल की याचिका, सुनवाई 12 जून को

NEET UG Result 2024 Case: नीट यूजी में इस साल रिकॉर्ड बनते हुए 67 छात्रों को पहली रैंक मिली है। रिजल्ट जारी होते ही धांधली का आरोप लगता नजर आया। अब यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है। NEET परीक्षाओं में ग्रेस मार्क देने के राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट एक याचिका दायर की गई है। इस मामले पर अगली सुनवाई बुधवार को होगी।

Image

NEET UG Result 2024

Photo : Times Now Digital

NEET UG Result 2024 Case: मेडिकल कॉलेज प्रवेश के लिए आयोजित नीट यूजी का रिजल्ट जारी हो गया है। नीट यूजी में इस साल रिकॉर्ड बनते हुए 67 छात्रों को पहली रैंक मिली है। रिजल्ट जारी होते ही धांधली का आरोप लगता नजर आया। अब यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है। NEET परीक्षाओं में ग्रेस मार्क देने के राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट एक याचिका दायर की गई है। इस मामले पर अगली सुनवाई बुधवार को होगी।

जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की अवकाश पीठ ने आज मामले की सुनवाई करते हुए NTA की ओर से पेश वकील को इस मुद्दे पर जवाब दाखिल करने का और समय दिया। याचिका श्रेयांसी ठाकुर नाम की 17 वर्षीय छात्रा ने दाखिल किया है कि ग्रेस मार्क देने का एनटीए का फैसला मनमाना है और हजारों छात्रों को प्रभावित कर रहा है।

NEET UG Re Exam की मांग

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, (NEET) यूजी 2024 का रिजल्ट बीते दिन 4 जून को जारी कर दिया है। NEET 2024 का रिजल्ट आ चुका है और इस साल करीब 67 बच्चों ने 720 स्कोर किया है। इतिहास में पहली बार एक साथ 67 बच्चों ने 720 अंक हासिल किए हैं। ऐसे में रिजल्ट पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। रिजल्ट की जांत करवाने और नीट यूजी परीक्षा फिर से कराने की मांगी की जा रही है।

NEET UG Result 2024 Case.

NEET UG Result 2024

NEET UG Result में धांधली के आरोप

नीट यूजी के रिजल्ट में सीरियल नंबर 62 से लेकर 69 के तक के नीट रोल नंबर, नाम, मार्क्स और रैंक को लोगों ने हाईलाइट किया है। दरअसल, यहां जो NEET रोल नंबर के सीरीज है, वह एक जैसे हैं यानी सब एक ही परीक्षा केंद्र से हैं। वहीं, इनमें किसी छात्र के नाम में सरनेम भी नहीं है। 8 में से 6 छात्रों को 720 में से 720 नंबर हासिल हुए है, वहीं, अन्य दो को 719, 718 हैं। एक्सपर्ट कह रहे कि ऐसा कैसे हो सकता है?

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article