NEET Result 2023 Declared: National Testing Agency (NTA) National Eligibility cum Entrance Test Undergraduate or NEET UG 2023 की घोषणा कर दी गई है, इन रिजल्ट को कल देर रात जारी किया गया। इन रिजल्ट की घोषणा neet nta.nic.in पर की गई है, हालांकि उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार खास बात यह है कि दो छात्रों ने सर्वाधिक 720 अंक लाकर टॉप किया।
जानें किसने किया टॉप
इस बार दो छात्रों- तमिलनाडु के प्रभंजन जे (Prabhanjan J) और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती (Bora Varun Chakravarthi) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है। दोनों ने ही 720 में से 720 अंक हासिल किए।
डिजिलॉकर से ऐसे देखें परिणाम
- यदि साइट खुलने में दिक्कत आ रही हो तो डिजिलॉकर से ऐसे देखें परिणाम
- DigiLocker से रिजल्ट देखने के लिए digilocker.gov.in पर जाएं।
- अपना मोबाइल नंबर डालें, ओटीपी के साथ वैरीफाई करें।
- एक बार लॉग इन करने के बाद, issued documents section में जाएं।
- नीट यूजी 2023 कन्फर्मेशन पेज देखें।
- पीडीएफ को सेव करें, और प्रिंट आउट ले लें।
2087462 उम्मीदवार हुए थे रजिस्टर्ड
इस साल, 2087462 उम्मीदवारों ने NEET UG के लिए पंजीकरण कराया था और उनमें से 2038596 ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी और 1145976 ने क्वालीफाई किया। मणिपुर को छोड़कर प्रवेश परीक्षा 7 मई को आयोजित की गई थी। मणिपुर के छात्रों के लिए यह परीक्षा 6 जून को देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित 11 शहरों में हुई थी। बता दें, इस परीक्षा का आयोजन मेडिकल, वेटरनरी, आयुष, बीएससी नर्सिंग और लाइफ साइंसेज कोर्सेज में दाखिले के लिए राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है।
