एजुकेशन

NEET UG Re Exam 2026: नीट यूजी री एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी होते ही वेबसाइट क्रैश

NEET UG Re Exam Admit Card 2026 Re-NEET का एडमिट कार्ड जारी होने के कुछ ही घंटों में वेबसाइट क्रैश हो गई है। 21 जून को होने वाली Re-NEET परीक्षा से पहले वेबसाइट 'अनअवेलेबल' (उपलब्ध नहीं) दिखा रही है।

Image

NEET UG Re Exam 2026 Website Crashed: एडमिट कार्ड जारी होते ही वेबसाइट क्रैश

NEET UG Re Exam Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी री एग्जाम 2026 (NEET UG Re Exam 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर उम्मीदवारों को इसकी जानकारी दी। एडमिट कार्ड जारी होते ही लाखों अभ्यर्थियों ने इसे डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर गए। लेकिन कुछ ही घंटों बाद वेबसाइट क्रैश हो गई।

अभ्यर्थियों के अनुसार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के दौरान वेबसाइट बार-बार धीमी हो रही है और कई बार खुल ही नहीं रही है। कुछ छात्रों ने बताया कि लॉगिन करने के बाद भी पेज लोड नहीं हो रहा है, जबकि कई उम्मीदवारों को सर्वर एरर दिख रहा है। इसके चलते अभ्यर्थियों में एक बार फिर काफी चिंता का माहौल है। अभ्यर्थी लगातार ट्वीट कर अपनी परेशानी साझा कर रहे हैं।

Rasmirangan Nath नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि आपकी साइट काम नहीं कर रही है आप परीक्षा को कैसे कंट्रोल करते हैं???

Frankly Tweeting नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा कि हजारों #NEET उम्मीदवार सिस्टम को एक्सेस करने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और उनके अकाउंट ब्लॉक हो रहे हैं; तकनीकी खराबी को मानने के बजाय, छात्रों से कहा जा रहा है कि यह "लॉगिन की समस्या" है।

Naresh kumar ना के ट्विटर यूजर ने एनटीए को टैग करते हुए लिखा कि एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है। साथ ही फीस रिफंड का प्रोसेस भी शो नहीं हो रहा है।

Vikesh Chauhan नाम के ट्विटर यूजर ने एनटीए को टैग करते हुए लिखा कि

#NTA आपको शर्म आनी चाहिए... इस तरह का मैनेजमेंट न सिर्फ बचकाना है, बल्कि इससे यह भी पता चलता है कि आप प्रोफेशनल, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार नहीं हैं... #nta #neet ..कोई भी लॉग-इन नहीं कर पा रहा है... बैंक कन्फर्मेशन पेज लोड नहीं हो रहा है।

NEET UG Re Exam Admit Card: अभ्यर्थी न हों परेशान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई बार प्रवेश पत्र जारी होने के बाद बड़ी संख्या में उम्मीदवार एकसाथ लॉगिन करते हैं इसलिए वेबसाइट क्रैश हो जाती है। इस बीच अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे घबराने के बजाय कुछ समय बाद दोबारा वेबसाइट पर लॉगिन करने का प्रयास करें। कम ट्रैफिक वाले समय में वेबसाइट सामान्य रूप से काम कर सकती है।

NEET UG Re Exam Date 2026: कब होगी नीट यूजी की परीक्षा

बता दें नीट यूजी री एग्जाम 21 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 2.00 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक होगी। इस बार अभ्यर्थियों को 15 मिनट का समय अधिक दिया जा रहा है यानी उम्मीदवारों को कुल 195 मिनट का समय मिलेगा।

Kritika Bansal
Kritika Bansal author

Kritika Bansal is a Special Correspondent with Times Now with over 6 years of experience in digital journalism. She largely contributes for the Viral ... और देखें

End of Article