एजुकेशन

NEET Re Exam: PwD उम्मीदवारों के लिए एनटीए ने खोला स्क्राइब पोर्टल, कब है फॉर्म भरने की लास्ट डेट ?

जो PwD/PwBD उम्मीदवार नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2026 में शामिल हो रहे हैं, उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाकर स्क्राइब की जानकारी देनी होगी। स्क्राइब की जानकारी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल तीन दिनों तक खुला रहेगा। स्क्राइब की जानकारी जमा करने की आखिरी तारीख 12 जून, 2026 को रात 11:50 बजे तक है।

Image

neet ug re exam

NEET UG Re Exam : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के दोबारा होने वाले एग्जाम के लिए स्क्राइब (लेखक) की सुविधा लेने के मकसद से बेंचमार्क विकलांगता वाले लोगों (PwBD) के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल जारी किया है। जो PwD/PwBD उम्मीदवार नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2026 में शामिल हो रहे हैं, उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाकर स्क्राइब की जानकारी देनी होगी। स्क्राइब की जानकारी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल तीन दिनों तक खुला रहेगा। स्क्राइब की जानकारी जमा करने की आखिरी तारीख 12 जून, 2026 को रात 11:50 बजे तक है।

NEET स्क्राइब (लेखक) की जानकारी कैसे रजिस्टर और सबमिट करें ?

जो उम्मीदवार स्क्राइब सुविधा के लिए योग्य हैं, वे नीचे बताए गए तरीके से NEET स्क्राइब रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं-

  • ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • 'Register Scribe Details' लिंक पर क्लिक करें, जो सिर्फ PwD उम्मीदवारों को ही दिखाई देता है।
  • स्क्राइब की जानकारी सबमिट करें।
  • अपडेट की गई जानकारी देखने के लिए ‘View Application Form’ पर क्लिक करें।

पिछले 10 सालों के प्रश्न पत्रों के साथ करें Re-NEET 2026 की तैयारी

NEET के पिछले सालों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें — इससे उम्मीदवारों को परीक्षा के लेटेस्ट पैटर्न, टॉपिक-वाइज़ वेटेज और कठिनाई के स्तर को समझने में मदद मिलेगी। साल-दर-साल के PDF डाउनलोड करें और आज ही अभ्यास शुरू करें।

☰ NEET PYQs इंग्लिश PDF ☰ NEET PYQs हिंदी PDF

Re-NEET 2026 परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। NTA उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी देने के लिए 14 जून तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Re-NEET 2026 एडमिट कार्ड जारी करेगा।

एनटीए ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि NEET (UG) 2026 में शामिल होने वाले योग्य PwD/PwBD उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब (लेखक) विवरण पोर्टल अब खुल गया है। जो उम्मीदवार स्क्राइब की सुविधा लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल के जरिए जरूरी जानकारी जमा कर सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article