एजुकेशन

NEET UG Re Exam 2026: 180 सवाल, 720 अंक और निगेटिव मार्किंग, जानें नीट यूजी परीक्षा का पूरा खेल

NEET UG Re Exam 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नया अपडेट जारी किया है। इस बार भी परीक्षा का ढांचा तीनों विषयों फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के बीच संतुलन बनाए रखेगा।

Image

NEET UG Re Exam 2026: NEET UG परीक्षा में किस सब्जेक्ट से कितने सवाल,

NEET UG Re Exam 2026: नीट यूजी परीक्षा 21 जून को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा में अब मात्र 2 से तीन दिन बचे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। वहीं कोचिंग सेंटर्स भी लगातार मॉक टेस्ट पेपर सॉल्व करवाने पर जोर दे रहे हैं। बता दें यहां 720 मार्क्स के कुल 180 सवाल पूछे जाते हैं। हाल ही में एनटीए ने ट्वीट कर फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी का वेटेज बताया है। जारी ट्वीट में कहा गया है कि NEET UG 2026 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के लिए एक संतुलित ढांचा है, जिससे उम्मीदवारों को स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलती है। साथ ही किस सब्जेक्ट से कितने नंबर के सवाल पूछे जाएंगे इसकी भी जानकारी दी गई है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं।

किस विषय से कितने सवाल

बता दें नीट यूजी 2026 की परीक्षा में फिजिक्स विषय से 180 मार्क्स के कुल 45 सवाल पूछे जाएंगे यानी प्रत्येक प्रश्न 4 मार्क्स का होगा। वहीं केमिस्ट्री से 180 मार्क्स के कुल 45 सवाल होंगे। यहां भी हर प्रश्न 4 मार्क्स का होगा। इसके अलावा बायोलॉजी से 360 मार्क्स के कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के कुल 1 नंबर काटे जाएंगे। वहीं यदि आप उत्तर नहीं देते हैं तो उसमें 0 मार्क्स होंगे।

मार्किंग स्कीम भी वही, लेकिन रणनीति होगी अहम

NTA के मुताबिक, प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती होगी। किसी प्रश्न को छोड़ने पर न तो अंक मिलेंगे और न ही कोई कटौती होगी। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि छात्रों को केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए जिनके प्रति वे पूरी तरह आश्वस्त हों।

परीक्षा के बाद टेस्ट बुकलेट घर ले जा सकेंगे छात्र

NTA ने यह भी बताया है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी अपनी टेस्ट बुकलेट अपने साथ घर ले जा सकेंगे। इससे उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करने और उत्तर कुंजी जारी होने के बाद मिलान करने में आसानी होगी।

वन एग्जामिनेशन वन फेयर फील्ड

NTA का कहना है कि NEET-UG 2026 का उद्देश्य सभी अभ्यर्थियों के लिए “One Examination, One Fair Field” यानी एक समान और निष्पक्ष अवसर सुनिश्चित करना है। एजेंसी लगातार परीक्षा से जुड़ी जानकारियां साझा कर रही है ताकि छात्र किसी भ्रम में न रहें और अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें।

नीट यूजी री एग्जाम एडमिट कार्ड

हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेसी ने NEET UG 2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अब उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी दर्ज या फिर वेरिफाई किए बिना भी NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पहले कई उम्मीदवार बैंक डीटेल्स पेंडिंग होने की वजह से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे। लेकिन अब एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा के कैंडिडेट्स को एनटीए ने राहत भरा अपडेट दिया है। 21 जून को होने जा रही नीट परीक्षा के लिए छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article