एजुकेशन

NEET UG Paper Leak: पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, NTA में 4 सीनियर ऑफिसर किए तैनात

NTA appoints two joint directors, two joint secretaries amid NEET-UG paper leak row: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG के लीक होने और इस मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से जुड़े लोगों के नाम आने के बाद केंद्र सरकार ने एनटीए में संयुक्त निदेशक और संयुक्त सचिव के रूप में चार वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात कर दिया है। इन नियुक्तियों को NTA की प्रशासनिक और संचालन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Image

neet ug paper leak (image - chatgpt)

NTA appoints two joint directors, two joint secretaries amid NEET-UG paper leak row: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG के लीक होने के बाद भारत सरकार ने परीक्षा कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की रिपेयरिंग शुरू कर दी है। पेपर लीक मामले में एनटीए से जुड़े लोगों के नाम आने के बाद केंद्र सरकार ने एनटीए में संयुक्त निदेशक और संयुक्त सचिव के रूप में चार वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात कर दिया है। ये नियुक्तियां तब से प्रभावी होंगी जिस तारीख को अधिकारी अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। ये नियुक्तियां या तो अगले पांच वर्ष की अवधि के लिए होगी या अगले आदेश तक के लिए हो सकती है।

NEET परीक्षा को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार विवाद और सवाल खड़े हो रहे हैं। पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा और NTA की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच अब केंद्र सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में बड़े स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। दरअसल, केंद्र सरकार ने NTA में चार वरिष्ठ अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें दो अधिकारियों को संयुक्त सचिव (Joint Secretary) और दो अधिकारियों को संयुक्त निदेशक (Joint Director) बनाया गया है। माना जा रहा है कि परीक्षा प्रणाली को ज्यादा सुरक्षित, पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

सरकारी आदेश के मुताबिक, 1998 बैच की वरिष्ठ ISS अधिकारी अनुजा बापट और 2004 बैच की IRS अधिकारी रुचिता विज को NTA में Joint Secretary नियुक्त किया गया है। वहीं 2013 बैच के IRS अधिकारी आकाश जैन और IA&AS अधिकारी आदित्य राजेंद्र भोगड़िया को Joint Director बनाया गया है। यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब NEET परीक्षा को लेकर देशभर में बहस जारी है। पेपर लीक मामले की जांच अब भी एजेंसियों के स्तर पर चल रही है और परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलावों पर मंथन जारी है।

संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त अधिकारी

1. अनुजा बापट (ISS, 1998 बैच)

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त

2. रुचिता विज (IRS C&IT, 2004 बैच)

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त

neet nta

neet nta

ACC ने दो नए संयुक्त निदेशकों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है:

1. आकाश जैन, जो 2013 बैच के IRS अधिकारी हैं, को उच्च शिक्षा विभाग के तहत NTA में संयुक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 'लैटरल शिफ्ट' के आधार पर, केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत उप सचिव स्तर पर, 4 दिसंबर 2029 तक की अवधि के लिए की गई है।

2. आदित्य राजेंद्र भोजगाधिया, जो 2013 बैच के भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा (IA&AS) अधिकारी हैं, को उच्च शिक्षा विभाग के तहत संयुक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 'लैटरल शिफ्ट' के आधार पर, केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत, 16 मई 2028 तक की अवधि के लिए की गई है।

एनटीए क्या है, What is NTA

NTA यानी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, तो कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय) के अंतर्गत काम करने वाली एक स्वतंत्र परीक्षा संस्था है। इसका गठन 2017 में किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य देशभर में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, छात्रों के लिए सहज, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाना है। इससे पहले अलग-अलग संस्थाएं विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन करती थीं, लेकिन तब अलग अलग जटिलताओं का सामना करना पड़ता था, ऐसे में समस्या को दूर करने के लिए NTA को बनाया गया।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article