एजुकेशन

NEET UG Exam Guidelines, Dress Code: 21 जून को परीक्षा! जानें नीट यूजी एग्जाम में क्या ले जा सकते हैं और किन चीजों पर पाबंदी

NEET UG Exam Guidelines, Dress Code, Do's And Donts: नीट यूजी परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद छात्रों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। हालांकि इस बीच स्टूडेंट्स के मन में एक सवाल है कि इस बार नीट यूजी री एग्जाम की गाइंडलाइंस, ड्रेस कोड क्या है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि नीट यूजी एग्जाम में क्या लेकर जाएं और क्या लेकर नहीं जाना चाहिए।

Image

NEET UG Exam Guidelines, Dress Code: यूजी एग्जाम में क्या ले जा सकते हैं और किन चीजों पर पाबंदी

NEET UG Exam Guidelines, Dress Code, Do's And Donts In Hindi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 री एग्जाम की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 21 जून को आयोजित (NEET UG Re Exam Date) की जाएगी। एग्जाम एक पाली में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के आदेशानुसार यहां छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बता दें इस परीक्षा के जरिए छात्रों को पर्सेंटाइल के आधार पर MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BSMS समेत अलग अलग मेडिकल अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए कॉलेज का आवंटन किया जाता है। ध्यान रहे परीक्षा हॉल में अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी। स्टूडेंट्स का प्रवेश पत्र 14 जून को जारी कर दिया जाएगा।

ऐसे में छात्रों ने अब अपने एग्जाम की तैयारी तेज कर दी है। हालांकि इस बीच स्टूडेंट्स के मन में एक सवाल है कि इस बार नीट यूजी री एग्जाम की गाइंडलाइंस, ड्रेस कोड क्या है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि नीट यूजी एग्जाम में क्या लेकर जाएं और क्या लेकर नहीं जाना चाहिए।

NEET UG एग्जाम में क्या ले जा सकते हैं?

पारदर्शी पानी की बोतल लेकर जाएं

परीक्षा के दौरान पानी की जरूरत पड़ सकती है। अधिकतर केंद्र केवल ट्रांसपेरेंट बोतल की अनुमति देते हैं।

एडमिट कार्ड की साफ प्रिंट कॉपी जरूर लेकर जाएं

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज होता है। बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाती, इसलिए इसकी 2-3 प्रिंट कॉपी साथ रखें।

पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ रखें

छात्रों से अनुरोध है कि वही फोटो रखें जो आवेदन फॉर्म में इस्तेमाल की गई थी। कई परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति पत्रक में फोटो लगाने की जरूरत पड़ सकती है।

समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें

परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1-2 घंटे पहले पहुंचना बेहतर होता है ताकि चेकिंग और एंट्री प्रक्रिया आराम से पूरी हो सके।

जरूरी मेडिकल दस्तावेज साथ रखें

यदि किसी छात्र को स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन या मेडिकल सर्टिफिकेट साथ रखना चाहिए।

NEET UG एग्जाम में क्या नहीं ले जा सकते?

  • मोबाइल फोन बिल्कुल साथ न ले जाएं।
  • स्मार्ट वॉच या डिजिटल घड़ी न पहनें।
  • ब्लूटूथ और ईयरफोन जैसी डिवाइस न ले जाएं।
  • कैलकुलेटर या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ न रखें।
  • नोट्स, किताबें या लिखे हुए कागज न ले जाएं।
  • हैंडबैग या पर्स लेकर जाने से बचें।
  • भारी ज्वेलरी पहनकर न जाएं।
  • जूते और मोजे पहनने से बचें।
  • खाने-पीने की पैक्ड चीजें साथ न रखें।
  • कैमरा या रिकॉर्डिंग डिवाइस बिल्कुल न ले जाएं।

NEET UG Exam Dress Code: नीट यूजी एग्जाम ड्रेस कोड

बीते दिनों एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा से पहले नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को बताया था कि एग्जाम हॉल में छात्र क्या पहनकर जा सकते हैं। इसके मुताबिक हल्के रंग के साधारण कपड़े पहनकर जाएं। छात्र ज्यादा डिजाइन वाले कपड़े, भारी कढ़ाई या फुल स्लीव ड्रेस से बचें। साधारण कपड़ों से जांच प्रक्रिया आसान होती है। साथ ही स्टूडेंट्स के लिए चप्पल या कम हील वाले जूते पहनना अधिक उपयुक्त है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article