देश

CBI की NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, पुणे से 'मास्टरमाइंड' को किया गिरफ्तार

NEET 2026 Paper Leak: CBI ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG) प्रश्नपत्र लीक मामले के कथित 'सरगना' एक प्रोफेसर को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है।

Image

केमिस्ट्री के लेक्चरर पीवी कुलकर्णी NTA की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में शामिल थे

EET 2026 Paper Leak: CBI ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-यUG) प्रश्नपत्र लीक मामले के कथित 'सरगना' एक प्रोफेसर को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, पुणे से गिरफ्तार प्रोफेसर पी वी कुलकर्णी लातूर के निवासी हैं और रसायन विज्ञान के विशेषज्ञ हैं। वह कई वर्षों तक नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति का हिस्सा रहे थे।उन्होंने बताया कि प्रोफेसर कुलकर्णी को पुणे स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई उन्हें दिल्ली ला रही है।वह पेपर तैयार करने वालों में से एक थे।

अधिकारियों ने कहा कि प्रश्नपत्रों तक पहुंच होने के कारण प्रोफेसर कुलकर्णी अपने घर पर विशेष कोचिंग कक्षाएं चलाते थे।इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया, 'अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह के दौरान प्रोफेसर कुलकर्णी ने एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे की मदद से छात्रों को संगठित किया था। मनीषा वाघमारे को सीबीआई ने 14 मई को गिरफ्तार किया था।'

अधिकारी ने बताया कि प्रोफेसर कुलकर्णी ने कथित तौर पर इन विशेष कक्षाओं के दौरान प्रश्न, उनके विकल्प और सही उत्तर छात्रों को बोलकर लिखवाए। उन्होंने कहा कि छात्रों ने इन प्रश्नों को अपनी नोटबुक में हाथ से लिखा था और वे तीन मई को आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा के वास्तविक प्रश्नपत्र से 'पूरी तरह मेल खाते' थे।

केमिस्ट्री के लेक्चरर पीवी कुलकर्णी NTA की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में शामिल थे

पी.वी. कुलकर्णी को गहन पूछताछ के बाद पुणे में गिरफ्तार कर लिया गया है। वे मूल रूप से लातूर के रहने वाले हैं। पिछले 24 घंटों में, CBI ने देश भर में कई जगहों पर तलाशी भी ली है और कई आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त की गई वस्तुओं का विस्तृत फोरेंसिक और तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।

शिकायत NEET-UG 2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक से संबंधित थी

CBI ने यह मामला 12 मई को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दी गई एक लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया था; यह शिकायत NEET-UG 2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक से संबंधित थी। मामला दर्ज होने के तुरंत बाद, विशेष टीमें बनाई गईं और देश भर में विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली गई; इस दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई।

ट्रांजिट रिमांड लेने के लिए पुणे की अदालत में पेश

जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहल्यानगर से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 5 आरोपियों को पहले ही अदालत में पेश किया जा चुका है और विस्तृत पूछताछ के लिए उन्हें 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य 2 आरोपियों, जिन्हें कल गिरफ्तार किया गया था, उन्हें ट्रांजिट रिमांड लेने के लिए पुणे की अदालत में पेश किया जा रहा है, ताकि उन्हें दिल्ली की अदालत में स्थानांतरित किया जा सके।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!