एजुकेशन

बेटा बना NEET टॉपर, खबर सुन छलके मां के आंसू

NEET UG 2026 AIR 3 Uplakshya Goyal Motivational Success Story: राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल ने नीट यूजी की परीक्षा में 720 में से 711 अंक प्राप्त कर नीट यूजी की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल किया है। वह अपने परिवार में पहले डॉक्टर बनेंगे। यहां आप उपलक्ष्य गोयल के सफलता की कहानी जान सकते हैं।

Image

NEET AIR 3 उपलक्ष्य गोयल के सफलता की कहानी

NEET UG 2026 AIR 3 Uplakshya Goyal Motivational Success Story: अगर कोई बच्चा पूरी लगन से पढ़ाई करे और कुछ करने का पक्का इरादा कर ले, तो वह उसे जरूर हासिल कर लेगा...यह किसी शायर नहीं बल्कि एक मां की लाइन है, जिसके बेटे ने कड़ी मेहनत व संघर्ष से अपने मुकाम को हासिल कर उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है जो परिस्थितियों को कारण बताकर अपने लक्ष्य से पीछे हट (NEET UG Topper Success Story) जाते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं NEET UG AIR 3 Topper उपलक्ष्य गोयल की। उपलक्ष्य राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने 720 में से 711 अंक प्राप्त कर न केवल ऑल इंडिया रैंक 3 हासल किया है बल्कि राजस्थान के स्टेट टॉपर भी बन गए हैं। वह अपने परिवार में पहले डॉक्टर बनेंगे।

NEET UG AIR 3 Success Story: बेटे की सफलता पर भावुक ही मां

उपलक्ष्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू के दौरान उपलक्ष्य की मां अनुराधा गोयल बेटे की सफलता पर रो पड़ी उन्होंने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं। उसने अपने इस सपने के लिए सब कुछ छोड़ दिया। मैं बता नहीं सकती कि उसने इस लक्ष्य को पाने के लिए अपनी पूरी जिंदगी कैसे लगा दी, मुझे समझ नहीं आ रहा कि कहां से शुरू करूं। मेरे मन में हमेशा यह डर भी रहता था कि अगर वह सफल नहीं हुआ तो क्या होगा। मैं हमेशा भगवान से प्रार्थना करती थी कि उसने अपने लिए जो सपना देखा है, वह सच हो जाए। उसने अपनी तैयारी के लिए दिन-रात मेहनत की और अपने क्लासमेट्स की भी मदद करता था।

अगर कोई बच्चा पूरी लगन से पढ़ाई करे और कुछ करने का पक्का इरादा कर ले, तो वह उसे जरूर हासिल कर लेगा। एक बार जब बच्चा ठान लेता है कि उसे क्या बनना है, तो सफलता पक्की है।

NEET UG AIR 3 Success Story In Hindi:हमेशा सबकी मदद करना

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह हमेशा अपने दोस्तों व क्लासमेट्स की मदद करते थे। वह कभी नहीं सोचता था कि मैं मदद नहीं करूं, मेरा समय खराब होगा। उसका स्वभाव ही हमेशा सबकी मदद करना है। यह हमेशा शांत रहता है, इसके ज्यादा दोस्त भी नहीं हैं। यह बस अपनी पढ़ाई पर ध्यान देता है।

NEET UG AIR 3 Success Story: 128 उम्मीदवारों के 690/720 मार्क्स

बता दें नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट कल यानी 16 जुलाई को जारी हुआ था। इसके लिए करीब 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए था। वहीं यहां कुल 11.21लाख छात्र सफल हुए हैं। यहां पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715 अंक प्राप्त कर पहली रैंक हासिल किया है। वहीं 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। इनमें 93 फीसदी से ज्यादा उम्मीदवार पहली बार NEET UG परीक्षा में शामिल हुए थे। खास बात यह है कि 99 फीसदी टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच है।

यूपी के इतने लाख छात्रों ने क्वालीफाई किया नीट यूजी

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां से 1.7 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालिफाई की है, जबकि लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवार सफल हुए हैं। 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article