एजुकेशन

NEET UG 2026 Re Exam Dress Code: नीट यूजी री-एग्जाम से पहले जान लें जरूरी ड्रेस कोड, परीक्षा केंद्र पर क्या पहनकर जाने की है अनुमति और क्या नहीं

NEET UG 2026 Re Exam Dress Code: एनटीए ने नीट परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से पूरा करने के लिए ड्रेस कोड भी लागू किया गया है, जो महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग है।

Image

NEET UG 2026 Re Exam Dress Code (Photo - AI)

NEET UG 2026 Re Exam Dress Code: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में अब अधिक समय बाकी नहीं रह गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की असुविधा या सख्त जांच से बचने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा तय किए गए ड्रेस कोड का पालन करना बेहद जरूरी है। एजेंसी ने अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन सादे और हल्के कपड़े पहनकर आने की सलाह दी है। आइए जानते हैं पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के दिन क्या पहनना सही है और किन चीजों पर पूरी तरह से रोक है।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड: क्या पहनें और क्या नहीं?

जारी नियमों के अनुसार, पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पूरी सादगी के साथ जाना की सलाह दी गई है। अनुमत और प्रतिबंधित कपड़ों की लिस्ट इस प्रकार है -

क्या पहनने की अनुमति है: उम्मीदवार केवल आधी बाजू वाली शर्ट या टी-शर्ट पहन सकते हैं। इसके साथ ही सादी ट्राउज़र या पैंट पहनने की अनुमति है। कपड़े बिल्कुल हल्के रंग के और साधारण होने चाहिए। फुटवियर में केवल पतली या कम हील वाली चप्पल या सैंडल ही मान्य हैं।

क्या पहनने की अनुमति नहीं है: परीक्षा केंद्र पर जूते, बूट या हाई एंकल वाले फुटवियर पहनकर जाने की सख्त मनाही है। इसके अलावा भारी या कई परतों वाले कपड़े जैसे— जैकेट, कोट, ब्लेजर, हूडी या कुर्ता-पायजामा नहीं पहना जा सकता। बड़े बटन, भारी कढ़ाई, कई जेबों या धातु की एक्सेसरीज़ वाले कपड़ों पर भी रोक है। बेल्ट, घड़ी, टोपी और धूप का चश्मा भी वर्जित हैं।

महिला उम्मीदवारों के लिए नियम: इन बातों का रखें ध्यान

महिला अभ्यर्थियों के लिए भी एनटीए ने सुरक्षा के लिहाज से कड़े नियम बनाए हैं, जो इस प्रकार है -

इनकी अनुमति: हल्के रंग के सादे सलवार-सूट, कुर्ती, सादी लेगिंग्स या ट्राउजर पहने जा सकते हैं। ध्यान रहे कि टॉप या कुर्ता आधी बाजू का ही होना चाहिए। पैरों में चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनने की सलाह दी गई है।

इन्हें पहनने से बचें: भारी कढ़ाई वाली ड्रेस, पूरी बाजू वाले कपड़े, और हाई हील्स या जूते पहनकर न जाएं। इसके अलावा किसी भी तरह की ज्वेलरी जैसे— कान की बाली, हार, चूड़ी, ब्रेसलेट और धातु से बने हेयर एक्सेसरीज पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है।

धार्मिक पोशाक और विशेष परिस्थितियों के लिए निर्देश

एजेंसी ने धार्मिक आस्था और पारंपरिक पहनावे को लेकर भी साफ निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर कलवा, पगड़ी, हिजाब, या अन्य धार्मिक प्रतीक पहनकर आने की अनुमति होगी। इसके अलावा, यदि कोई उम्मीदवार विशेष प्रावधानों के तहत पूरी बाजू के कपड़े या उनी वस्त्र पहनना चाहता है, तो उसे भी अनुमति दी जाएगी। लेकिन इस स्थिति में एनटीए ने साफ किया है कि इस तरह के कपड़े पहने वाले परीक्षार्थियों को समय से काफी पहले रिपोर्ट करना होगा, क्योंकि इनकी जांच में एक्सट्रा समय लग सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते सही से जांच प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जल्दी पहुंचना अनिवार्य है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article