NEET UG 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने X पर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) के उम्मीदवारों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित चीजों की लिस्ट दी गई है। इस सोशल मीडिया पोस्ट में एग्जाम कराने वाली संस्था उम्मीदवारों को प्रतिबंधित चीजों का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी गई है। और साथ ही ये भी कहा गया है कि अगर कोई उम्मीदवार प्रतिबंधित चीजें ले जाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ 'अनुचित साधनों' (unfair means) का इस्तेमाल करने के तहत कार्रवाई की जाएगी।
कब से कब तक होंगे एग्जाम ?
बताते चलें कि NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। ये परीक्षा देशभर के 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को हॉल टिकट पर दिए गए परीक्षा के दिन के सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
प्रतिबंधित चीजों की लिस्ट
NEET UG परीक्षा की आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों की पूरी और अनिवार्य तलाशी ली जाएगी। आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, उम्मीदवारों को किसी भी हाल में ये चीजें अपने साथ नहीं ले जानी चाहिए:
- कोई भी लिखित सामग्री (छपी हुई या हाथ से लिखी हुई), कागज के टुकड़े, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, रबर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर, आदि।
- कोई भी संचार उपकरण जैसे मोबाइल फ़ोन, ब्लूटूथ, ईयरफ़ोन, माइक्रोफ़ोन, पेजर, हेल्थ बैंड, आदि।
- बटुए, गॉगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, आदि जैसी चीजें।
- कोई भी घड़ी या कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा, आदि।
- कोई भी आभूषण या धातु की चीजें।
- कोई भी खाने की चीज (खुली या पैक्ड), पानी की बोतल, आदि।
- कोई भी अन्य चीज जिसका इस्तेमाल अनुचित साधनों के लिए किया जा सकता हो।
- अगर कोई ऐसी स्थिति आ जाए जिसे टाला न जा सके या कोई मेडिकल इमरजेंसी हो, तो उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने से पहले NTA से मंजूरी लेनी होगी।
NTA ने NEET UG 2026 के उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा के दिन के सभी निर्देशों का ध्यान से पालन करें। सतर्क रहें और परीक्षा के सभी निर्देशों का ध्यान से पालन करें। किसी भी हाल में परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित चीजें अपने साथ न ले जाएं। नियमों का पालन करके एक सुचारू और निष्पक्ष अनुभव सुनिश्चित करें।
आवेदकों को परीक्षा केंद्र पर भारी कपड़े और आभूषण पहनने से भी बचना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर NEET UG हॉल टिकट और एक सरकारी पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के बिना, किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
